विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2017

कमला मिल्स कंपाउंड अग्निकांड : रेस्त्रां मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, घटना के बाद से हैं फरार

जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है वो फरार चल रहे हैं. गौरतलब है कि मुंबई के लोअर परेल के कमला मिल कंपाउंड के मोजोस लाउंज में भीषण आग की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई थी.

कमला मिल्स कंपाउंड अग्निकांड : रेस्त्रां मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, घटना के बाद से हैं फरार
मुंबई में कमला मिल्स कंपाउंड में लगी आग के बाद की तस्वीर
  • मुंबई में गुरुवार की रात हुई थी घटना
  • 14 लोगों की चली गई थी जान
  • राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया था दुख
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई में कमला मिल्स कंपाउंड लगी आग के मामले में रेस्त्रां मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है. जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है वो फरार चल रहे हैं. गौरतलब है कि मुंबई के लोअर परेल के कमला मिल कंपाउंड के मोजोस लाउंज में भीषण आग की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में ज़्यादातर 22 से 30 साल के लोग हैं. हादसे में 11 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों को किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

मुंबई हादसा : अमेरिका से छुट्टियां मनाने आए थे दो भाई, बुआ को बचाने में गई तीनों की जान

आग गुरुवार की रात 12:30 बजे के क़रीब कंपाउंड के 2 रेस्टोरेंट में लगी. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया. आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 8 गाड़ियों और 6 वाटर टैंक को आग पर क़ाबू पाने में 2 घंटे से ज़्यादा का समय लग गया. जिस समय आग लगी.

वीडियो : आग से 14 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन?

कमला मिल्स कंपाउंड में कई कॉरपोरेट दफ़्तरों के अलावा कई न्यूज़ चैनलों के दफ़्तर भी हैं. आग की वजह से उनका प्रसारण भी रोक दिया गया है. आग लगने की वजह अभी साफ़ नहीं है. रेस्टोरेंट के मालिकों के ख़िलाफ़ ग़ैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com