मध्य प्रदेश में एक कलेक्टर ने शंकराचार्य की चरण पादुकाएं उठा ली हैं जिससे मुस्लिम धर्मगुरु नाराज हो गए हैं. वहीं चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को आज सजा सुनाई जा सकती है. अक्षय कुमार ने कहा है कि उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ था. पढ़ें- अब तक की 5 बड़ी खबरें.
मंडला की कलेक्टर सूफिया फारूखी ने सिर पर रखीं आदि शंकराचार्य की चरण पादुकाएं, शूरा कमेटी से की गई शिकायत
राज्य में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के लिए धातु संग्रहण और जनजागरण अभियान के लिए एकात्म यात्रा चल रही है. यात्रा के चाबी गांव पहुंचने पर कलेक्टर सूफिया ने शंकराचार्य की चरण पादुकाओं का पूजन किया और उन्हें सिर पर रखकर यात्रा की. इस पर मुस्लिम धर्मगुरुओं को कलेक्टर का ये कदम नागवार गुज़रा है.
चारा घोटाला मामले में लालू यादव को आज सुनाई जा सकती है सजा, CBI कोर्ट में सुनवाई पूरी
चारा घोटाले में शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव की सजा पर बहस पूरी हो गई है. उन्हें आज सजा सुनाई जा सकती है. शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई पूरी हुई. इस मामले में लालू प्रसाद ने सीबीआई कोर्ट में अर्जी दाखिल करके कम सजा की मांग की है.
अवैध हुक्का से उठी आग की चिंगारी ने कमला मिल्स कंपाउंड को जलाकर राख कर दिया : रिपोर्ट
मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मुंबई फायर ब्रिगेड की प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई है कि 29 दिसंबर को कमला मिल्स कंपाउंड में लगी आग की मुख्य वजह अवैध हुक्का से उठी चिंगारी हो सकती है.
स्विंग के किंग : भुवनेश्वर कुमार ने वर्ल्ड की नंबर-2 टेस्ट टीम को बैकफुट पर धकेला
तीन ओवर, तीन विकेट, पहले डीन एल्गर... फिर एडन मार्कराम और तीसरे ओवर में हाशिम आमला. भुवनेश्वर कुमार ने एक के बाद एक 3 शिकार कर वर्ल्ड की नंबर-2 टेस्ट टीम को उनके ही मैदान पर बैकफुट पर धकेल दिया.
अक्षय कुमार ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'करियर की शुरुआत में होता था बुरा बर्ताव क्योंकि...'
अक्षय कुमार आज भले ही बॉलीवुड के सबसे प्रमुख अभिनेताओं में से एक हों लेकिन उनके मुताबिक करियर की शुरुआत में उनसे एक बाहरी व्यक्ति के तरह व्यवहार किया जाता था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं