विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2019

'बीजेपी- शिवसेना' का खून और हिंदुत्व एक है, दोनों को फिर से सरकार बनानी चाहिए: चंद्रकांत पाटिल

शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने एक दिन पहले कहा था कि उनकी पार्टी और बीजेपी निकट भविष्य में एक साथ आ सकते हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के कुछ दिनों बाद दोनों दल अलग हो गए थे.

'बीजेपी- शिवसेना' का खून और हिंदुत्व एक है, दोनों को फिर से सरकार बनानी चाहिए: चंद्रकांत पाटिल
चंद्रकांत पाटिल ने कहा, बीजेपी और शिवसेना पिछले 30 वर्षों से नैसर्गिक सहयोगी हैं.
  • चंद्रकांत पाटिल ने कहा बीजेपी और शिवसेना का खून और हिंदुत्व एक है
  • दोनों को फिर से एक साथ सरकार बनानी चाहिए
  • पाटिल ने कहा- मुझे उम्मीद है कि दोनों जल्द साथ आएंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे:

बीजेपी (BJP) और शिवसेना (Shivsena) का 'खून और हिंदुत्व' एक है और उन्हें फिर एक साथ आकर सरकार बनानी चाहिए. यह बात बुधवार को महाराष्ट्र बीजेपी (Maharashtra BJP) के नेता चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने कही. शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने एक दिन पहले कहा था कि उनकी पार्टी और बीजेपी निकट भविष्य में एक साथ आ सकते हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के कुछ दिनों बाद दोनों दल अलग हो गए थे. चंद्रकांत पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''बीजेपी और शिवसेना पिछले 30 वर्षों से नैसर्गिक सहयोगी हैं. उनका खून और हिंदुत्व एक है... दलों को एक साथ आना चाहिए और सरकार बनानी चाहिए. महाराष्ट्र में सरकार मिलकर बनानी चाहिए थी क्योंकि जनादेश इन्हीं दोनों दलों के पक्ष में था.''

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मंत्रालयों के बंटवारे पर बनी NCP-कांग्रेस और शिवसेना में सहमति

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मनोहर जोशी ने क्या कहा था, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. पाटिल ने कहा, ''मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है लेकिन शिवसेना और बीजेपी के एक साथ आने की उम्मीद है. मुझे नहीं पता कि यह होगा या नहीं (फिर से गठबंधन).''

यह पूछने पर कि क्या शिवसेना के लिए दरवाजे अब भी खुले हुए हैं तो पाटिल ने कहा, ''उस समय भी दरवाजे खुले हुए थे.'' शिवसेना ने पिछले महीने भाजपा से संबंध तोड़कर कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी. यह पूछने पर कि बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे अब भी नाराज हैं और अलग राह पकड़ सकती हैं तो पाटिल ने कहा कि कोई भी पार्टी नहीं छोड़ेगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com