विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2020

मुंबई : 98 वर्षीय रिटायर्ड सिपाही ने इस तरह दी कोरोना को मात

मुंबई के रहने वाले 98 वर्षीय रिटायर्ड सिपाही रामू लक्ष्मण सकपाल भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे. उन्हें मुंबई स्थित नौसेना के अस्पताल (INHS अश्विनी कोरोना सेंटर) में भर्ती कराया गया था.

Also Read in
मुंबई : 98 वर्षीय रिटायर्ड सिपाही ने इस तरह दी कोरोना को मात
नौसेना अफसर रामू लक्ष्मण सकपाल को अस्पताल से विदाई देते हुए.
  • सेना से रिटायर्ड हैं रामू लक्ष्मण सकपाल
  • कोरोना की चपेट में आ गए थे सकपाल
  • कोरोना की वजह से हो गया था निमोनिया
मुंबई:

देश में कोरोनावायरस (COVID-19) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. वहीं, बीते कुछ दिनों से संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या भी लगभग 50 हजार प्रतिदिन बनी हुई है. मुंबई के रहने वाले 98 वर्षीय रिटायर्ड सिपाही रामू लक्ष्मण सकपाल भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे. उन्हें मुंबई स्थित नौसेना के अस्पताल (INHS अश्विनी कोरोना सेंटर) में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत नाजुक थी. डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उन्हें कोरोना की वजह से निमोनिया भी हो गया है. अस्पताल में डॉक्टरों की मेहनत सफल हुई और कल (शनिवार) यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन वह कोरोना से जंग जीत गए.

बताया जा रहा है कि रामू लक्ष्मण भारतीय सेना में महर रेजीमेंट में थे. वह स्पैनिश फ्लू से लेकर वर्तमान का कोरोना काल तक देख चुके हैं. डॉक्टरों ने बताया कि मजबूत इच्छाशक्ति की वजह से वह कोरोना को हराने में कामयाब रहे. स्वस्थ होने के बाद INHS अश्विनी से उन्हें फेयरवेल दी गई. बता दें कि INHS अश्विनी कोरोना मरीजों का प्राइमरी हेल्थकेयर सेंटर है. भारतीय सेनाओं से जुड़े कोरोना संक्रमित अफसरों-जवानों का इलाज इसी सेंटर पर किया जा रहा है.

Covid-19: पिछले 24 घंटे में देश के इन 5 राज्यों में कोरोना संक्रमण से हुई सबसे ज्यादा मौत

गौरतलब है कि भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 2.14 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 7.71 लाख मरीजों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी हर रोज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25,89,682 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 63,490 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन में सामने आने वालों मामलों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है.

देवेंद्र फडणवीस का उद्धव सरकार पर निशाना, बोले- देश की 'कोविड कैपिटल' बना महाराष्ट्र

इस दौरान देश में 944 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. 18,62,258 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक कुल 49,980 लोगों की जान गई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 71.91 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 8.50 प्रतिशत है. देश में 15 अगस्त को 7,46,608 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक 2,93,09703 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए.

VIDEO: महिला की मौत के 3 दिन बाद बताया, 'वो कोरोना पॉजिटिव थी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
War Veteran Coronavirus, Coronavirus, Covid 19, Navy Hospital Mumbai, War Veteran Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com