विज्ञापन

UP के प्रेमी से झगड़े के बाद विदिशा की युवती ने उठाया खौफनाक कदम, 5 मई को होनी थी शादी

विदिशा में एक युवती ने आत्महत्या कर ली, उसका किसी बात को लेकर यूपी में रहने वाले प्रेमी से विवाद हो गया था. युवती की शादी पांच मई को होनी थी, उसकी मौत से घर में मातम पसर गया है.

UP के प्रेमी से झगड़े के बाद विदिशा की युवती ने उठाया खौफनाक कदम, 5 मई को होनी थी शादी
Vidisha Crime News: शादी से एक महीने पहले युवती ने दी जान.

Vidisha Crime News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया. प्रेमी से झगड़े के बाद 18 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली. युवती की 5 मई को शादी थी, घर में तैयारियां चल रही थीं. युवती की मौत से घर में मातम छा गया है, परिजनों का कहना है कि उन्हें बेटी के प्रेम प्रसंग के बारे में कुछ नहीं पता था. 

जानकारी के अनुसार, विदिशा जिले के सिरोंज-लटेरी क्षेत्र में रहने वाली युवती की दोस्ती उत्तर प्रदेश के एक युवक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी तय कर दी. 5 मई को होने वाली शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रहीं थी. 

सुहागरात पर दंग रह गया दूल्हा, धूमधाम से शादी कर जिसे घर लाया वो तो कुछ और ही निकली

परिवार को नहीं थी प्रेम प्रसंग की जानकारी 

शनिवार पांच अप्रैल को किसी बात पर उसका प्रेमी से विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने अपने प्रेमी को कॉल किया और फिर खौफनाक कदम उठा लिया. युवती की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया. परिवार का कहना है कि उन्हें इस प्रेम संबंध की कोई जानकारी नहीं थी और वे शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे. घटना के बाद परिवार सदमे में है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. 

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

पुलिस कर रही जांच 

शुरुआती जांच में युवती के मोबाइल और सोशल मीडिया चैट प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ. एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि युवती के कॉल डिटेल खंगाली जा रही है. प्रेमी के साथ हुई चैट की भी जांच की जा रही है.  जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

12 पसलियां टूटीं, हड्डियों के टुकड़ों से फटा दिल, PM रिपोर्ट में दहलाने वाला खुलासा, हैवानियत के बाद हत्या का मामला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com