विज्ञापन

मऊगंज में सिलेंडर की किल्लत, सिलेंडर लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण, लोगों ने किया हंगामा

Maungaj LPG Cylinder Shortage: गैस एजेंसी पर रात से ही लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं. लोग आधी रात से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है.

मऊगंज में सिलेंडर की किल्लत, सिलेंडर लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण, लोगों ने किया हंगामा

Madhya Pradesh News Hindi: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों से परेशान जनता का गुस्सा अब सड़कों से थाने तक पहुंच गया है. सुबह करीब 11 बजे अचानक बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेकर मऊगंज थाने पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी पर रात से ही लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं. लोग आधी रात से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. इसी समस्या से नाराज लोग जब एजेंसी पहुंचे तो उन्हें कथित तौर पर कहा गया कि “थाने जाओ, वहीं से गैस मिलेगी.” बस फिर क्या था, गुस्साए लोग अपने खाली सिलेंडर उठाकर सीधे थाने पहुंच गए और जवाब मांगने लगे.

आम जनता का दर्द 

लोगों का कहना है कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिलती. भीषण गर्मी में भूखे-प्यासे इंतजार करना पड़ता है. एजेंसी और सिस्टम के बीच उन्हें इधर-उधर भटकाया जा रहा है.

व्यवस्था पर उठ रहे सवाल 

प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर की आपूर्ति और स्टॉकेज है. किसी भी अफवाहों में भ्रमित न हो, लेकिन तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही है. आखिर कब तक आम जनता गैस के लिए इस तरह दर-दर भटकती रहेगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का समाधान करेंगे या यूं ही लोग परेशान होते रहेंगे?

अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जनता को राहत देने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद, भस्म आरती में हुई शामिल, कहा- 'विचलित होती हूं तो यहां आ जाती हूं...'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com