Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत जून 2026 की 28वीं किस्त जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 642 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की. इस योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. NDTV ने आंकड़ों को खंगाला तो पता चला कि सरकार के मुताबिक, इस योजना के तहत अब तक कुल 18,165 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में जमा कराई जा चुकी है. वहीं, कई महिलाओं के मन में सवाल है कि खाते में पैसे आए या नहीं, इसे लेकर अब ऑनलाइन चेक करने से लेकर शिकायत दर्ज कराने तक की पूरी प्रक्रिया भी सामने आ गई है.
68 लाख महिलाओं को ₹642 करोड़ की राशि ट्रांसफर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में एक क्लिक के जरिए योजना की 28वीं किस्त जारी की. इस बार 68.54 लाख महिलाओं के खातों में 642 करोड़ 27 लाख रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई.
नर्मदा सभ्यता दर्शन के तारतम्य में माँ नर्मदा आरती सेठानी घाट नर्मदापुरम मध्यप्रदेश📌
— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) June 4, 2026
आरती के आयोजन माध्यम से नदी के संरक्षण हेतु जनजागरण एवं आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के प्रयास स्तुत्य है ।
कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य माननीय श्रीमती माया नरौलिया जी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष… pic.twitter.com/tvm1xgIHl4
सरकार का फोकस हर महिला तक योजना का लाभ : CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की हर पात्र महिला तक इस योजना का लाभ पहुंचे. उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के लिए महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है.
महिलाओं के सशक्तिकरण का बड़ा आधार बनी योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने का माध्यम बन चुकी है. इस योजना से महिलाएं बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और छोटे रोजगार में राशि का उपयोग कर रही हैं. सरकार का उद्देश्य है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए. अधिकारियों ने लाभार्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी अफवाह या गलत जानकारी से बचें. केवल आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी माध्यमों से ही जानकारी लें.
क्या आपके खाते में आए पैसे? ऐसे करें ऑनलाइन चेक
यदि आपको यह जानना है कि 1000 रुपये की किस्त आपके खाते में पहुंची है या नहीं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें. स्टेटस चेक करने का तरीका ये है.
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
- https://mahtarivandan.cgstate.gov.in
- होम पेज पर “Beneficiary Application Status” या “लाभार्थी स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें.
- यहां अपना लाभार्थी क्रमांक / मोबाइल नंबर / आधार नंबर दर्ज करें.
- कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें.
- स्क्रीन पर आपके भुगतान की स्थिति दिखाई देगी.
खाते में पैसे नहीं आए तो क्या करें?
यदि आपको अभी तक किस्त की राशि नहीं मिली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया ऐसी है.
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “शिकायत करें” (Grievance) विकल्प पर क्लिक करें
- अपनी जानकारी (आधार/मोबाइल/लाभार्थी ID) भरें
- समस्या का विवरण लिखें
- सबमिट करें
आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी और संबंधित विभाग द्वारा जांच की जाएगी.
हेल्पलाइन नंबर भी जारी
यदि ऑनलाइन शिकायत करने में परेशानी हो रही है, तो हेल्प डेस्क नंबर +91-7712234192 पर भी संपर्क किया जा सकता है.यहां से लाभार्थियों को उनकी समस्या का समाधान दिया जाएगा.
दूरस्थ इलाकों की महिलाओं को भी जोड़ा गया
सरकार ने नियद नेल्लानार अभियान के जरिए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की 7,770 नई महिलाओं को योजना से जोड़ा है. इससे इन इलाकों में रहने वाली महिलाओं को भी आर्थिक सहायता का लाभ मिल रहा है.
हर महीने 1000 रुपये से बदल रही जिंदगी
1 मार्च 2024 से शुरू हुई इस योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जा रहे हैं. यह छोटी राशि धीरे-धीरे परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन रही है. विशेषज्ञ मानते हैं कि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होने से पारदर्शिता बढ़ी है और महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता भी मिल रही है.
यह भी पढ़ें : विश्व पर्यावरण दिवस: एक पेड़ माँ के नाम 2.0 की शुरुआत; MP में जियो-टैगिंग से होगी मॉनिटरिंग, जानिए क्या है थीम
यह भी पढ़ें : नर्मदा नदी को जीवित इकाई का दर्जा, फिर भी नियमों का उल्लंघन; NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने दिए कड़े निर्देश
यह भी पढ़ें : बगलामुखी मंदिर में 'मिर्ची हवन'; सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी देने पर खैर नहीं, चार अकाउंट्स के खिलाफ शिकायत
यह भी पढ़ें : MP को ई-गवर्नेंस में 2 राष्ट्रीय पुरस्कार, CM मोहन यादव बोले-जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं