विज्ञापन

CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘कांग्रेस का षड्यंत्र जनता समझती है’

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वैश्विक तनाव के समय प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ हल्की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस पर षड्यंत्र की राजनीति करने का आरोप भी लगाया.

CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘कांग्रेस का षड्यंत्र जनता समझती है’

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की कठोर शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा है कि वैश्विक स्तर पर युद्ध के  हालातों के बीच राहुल गांधी को सच्चाई समझनी चाहिए. राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हल्की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए. जनता सब समझ रही है. इन्हीं हरकतों की वजह से कांग्रेस सत्ता से लगातार दूर बनी हुई है.  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध से वैश्विक हालात गंभीर बने हुए हैं. हमारे एशिया के नजदीक घट रही घटनाओं के बीच दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सबसे बड़े पद पर आसीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहुल गांधी जिस प्रकार से हल्की भाषा बोलते हैं, मैं उनकी निंदा करता हूं. जब पूरा विश्व इन हालातों से जूझ रहा है, उसके बीच भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गैस सिलेंडर और तेल का बेहतर प्रबंधन कर रही है. भारत सरकार युद्ध की चुनौती के बीच तेल के जहाज निकालकर लाई है और सुव्यवस्था स्थापित की है. 

पक्ष-विपक्ष की भावना से ऊपर उठना चाहिए 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता जिस प्रकार से षडयंत्र कर रहे हैं, उसे जनता जानती है. इसी कारण से ये लगातार सत्ता से दूर हैं. मैं इनकी निंदा करता हूं और उम्मीद करता हूं कि नेता प्रतिपक्ष को वर्तमान की सच्चाई समझ में आएगी. इस माहौल में कांग्रेस को पक्ष-विपक्ष की भावना से ऊपर उठकर जनता को एकजुट करना चाहिए और उसके अंदर से डर की भावना को समाप्त करना चाहिए. कांग्रेस राज्य के साथ-साथ देश में गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है. मैं पुनः राहुल गांधी के बयानों की कठोर शब्दों में निंदा करता हूं. 

LPG Gas Crisis: देश में तेल-गैस संकट पर राहुल गांधी के सवाल पर भड़के सीएम यादव, देश को शर्मिंदा करने का लगाया आरोप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com