- MP के भिंड जिले में मेहगांव के शुक्ला परिवार के पांचों IPS मध्य प्रदेश पुलिस में.
- दादा एसएस शुक्ला DSP से IPS बने, पोती मिनी शुक्ला व प्रियंका शुक्ला डायरेक्ट आईपीएस.
- आईपीएस मिनी शुक्ला का अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-2, भोपाल पद पर तबादला.
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी मिनी शुक्ला को 5 जून 2026 को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-2, भोपाल) के पद पर तैनात किया है. खाकी वर्दी के प्रति जुनून मिनी शुक्ला के खून में है. वह एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो अफसरों की खान है और जिसमें एक नहीं बल्कि पांच आईपीएस अधिकारी हैं. दादा की राह पर चलकर दो पोतियां मिनी शुक्ला और प्रियंका शुक्ला भी आईपीएस बन चुकी हैं, जबकि परिवार में पति-पत्नी की एक जोड़ी बतौर डीआईजी सेवाएं दे रही है. इस परिवार के दो दामाद भी यूपीएससी क्रैक कर चुके हैं.

IPS Mini Shukla family success Story Madhya Pradesh MP Police Officer
मध्य प्रदेश का यह सबसे प्रेरणादायी परिवार स्वतंत्रता सेनानी व एडवोकेट बाबूराम शुक्ला का है, जो मूल रूप से भिंड जिले के मेहगांव के रहने वाले हैं. 56 साल पहले भिंड के पुलिस अधीक्षक को देखकर दादा एसएस शुक्ला के मध्य प्रदेश पुलिस में अफसर बनने से शुरू हुआ यह सिलसिला, साल 2022 में पोती मिनी शुक्ला के आईपीएस बनने तक लगातार जारी रहा.
यह भी पढ़ें : IAS परी बिश्नोई ने दिखाई ग्राउंड रियलिटी, बताया पहाड़ों में ड्यूटी करना कितना मुश्किल?

IPS Priyanka Shukla: मध्य प्रदेश कैडर में प्रियंका शुक्ला साल 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं.
पहली बार दादा बने IPS
शुक्ला परिवार में पहले आईपीएस एस.एस. शुक्ला ने साल 1970 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में भाग लिया था. उसमें असफल होने पर उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में भाग्य आजमाया और साल 1971 में बतौर डीएसपी मध्य प्रदेश पुलिस जॉइन की. बाद में पदोन्नति मिलने पर उनका आईपीएस बनने का सपना भी पूरा हो गया. वह मध्य प्रदेश के कई जिलों में एसपी रहे और अंततः एडीजीपी के पद से रिटायर हुए.
यह भी पढ़ें : IAS छोड़ने के बाद अभिषेक सिंह ने सैकड़ों युवाओं को यूं दिलाई नौकरी, क्या जौनपुर में तैयार कर रहे चुनावी जमीन?

IPS Mini Shukla family success Story Madhya Pradesh MP Police Officer
DIG पति-पत्नी की जोड़ी कौन है?
शुक्ला परिवार में दूसरे और तीसरे आईपीएस के रूप में एक पति-पत्नी की जोड़ी है. ये एस.एस. शुक्ला के भाई व सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. शुक्ला के बेटे शशिकांत शुक्ला और उनकी पत्नी मोनिका शुक्ला हैं. इन दोनों ने स्टेट सर्विस के माध्यम से मध्य प्रदेश पुलिस जॉइन की थी और बाद में आईपीएस के रूप में पदोन्नत हुए. वर्तमान में दोनों ही डीआईजी रैंक के पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें : IAS रवि सिहाग ने अचानक क्यों छोड़ा मध्य प्रदेश कैडर? कलेक्टर से की थी लव मैरिज

IPS Mini Shukla की बहन आईपीएस प्रिंंयका शुक्ला के कंधे पर सितारे सजाते दादा पूर्व आईपीएस एसएस शुक्ला.
अब जानिए दो आईपीएस बहनों के बारे में
शुक्ला परिवार में चौथी और पांचवीं आईपीएस के तौर पर दो सगी बहनें मिनी शुक्ला और प्रियंका शुक्ला हैं. दोनों ही यूपीएससी में तीन-तीन प्रयासों के बाद आईपीएस बनीं और वर्तमान में भोपाल में पदस्थ हैं. उनके पिता कृष्णकांत शुक्ला ने एनडीटीवी से बातचीत में अपनी बेटियों की कामयाबी की पूरी कहानी बयां की है.
यह भी पढ़ें : IAS लव स्टोरी: 1300 KM दूर से आया UPSC वाला प्यार! सरकार ने एक ही जिले में दे दी पोस्टिंग

IPS Mini Shukla: मिनी शुक्ला का हाल ही भोपाल ट्रांसफर किया गया है. इनको एडीसीपी भोपाल (जोन-2) पद पर लगाया गया है.
दादा को वर्दी में देखकर हुईं प्रेरित
समाजसेवी व किसान कृष्णकांत शुक्ला कहते हैं, "हम मूल रूप से भिंड के मेहगांव के रहने वाले हैं. बेटे यज्ञ शुक्ला (एडवोकेट, हाई कोर्ट ग्वालियर), बेटी प्रियंका शुक्ला और मिनी शुक्ला की पढ़ाई के लिए हम पूरे परिवार के साथ ग्वालियर शिफ्ट हो गए थे. खास बात यह थी कि उस वक्त मेरे पिता और पूर्व आईपीएस एस.एस. शुक्ला ग्वालियर में ही पदस्थ थे. वह सरकारी बंगले में रहते थे, जबकि मैं अपनी पत्नी सीमा और बच्चों के साथ अलग जगह रहता था. एस.एस. शुक्ला हर सप्ताह अपने बेटे-बहू और पोते-पोतियों से मिलने आया करते थे. दादा को वर्दी में देखकर ही पोतियां भी आईपीएस बनने के लिए प्रेरित हुईं."

आईपीएस मिनी शुक्ला व प्रियंका शुक्ला के पिता कृष्णकांत शुक्ला.
आईपीएस मिनी शुक्ला कौन हैं?
मिनी शुक्ला मध्य प्रदेश कैडर की साल 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने यूपीएससी सीएसई 2021 में अखिल भारतीय स्तर पर 96वीं रैंक हासिल की थी. मिनी शुक्ला ने जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA), दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की थी. मिनी शुक्ला का विवाह 5 फरवरी 2026 को आईएएस सुमित पांडे से हुआ. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले 2021 बैच के आईएएस सुमित पांडे वर्तमान में एडीएम भोपाल के पद पर कार्यरत हैं.

IPS Mini Shukla family success Story Madhya Pradesh MP Police Officer
मिनी शुक्ला को यूपीएससी में अपने तीसरे प्रयास में सफलता मिली. पहले प्रयास में उनका प्रीलिम्स क्लियर हो गया था, जबकि दूसरे प्रयास में वह प्रीलिम्स भी पास नहीं कर पाई थीं. वह जल्द ही एडीसीपी भोपाल (जोन-2) का पद संभालेंगी. उनका ट्रांसफर राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ एसडीओपी पद से यहां हुआ है. इससे पहले वह उज्जैन में थाना प्रभारी भी रह चुकी हैं.

IPS Mini Shukla की बड़ी बहन आईपीएस प्रियंका शुक्ला के पति प्रमोद तिवारी भी UPSC पास कर चुके हैं. तिवारी IRTS अधिकारी हैं.
IPS Priyanka Shukla: कौन हैं आईपीएस प्रियंका शुक्ला?
आईपीएस मिनी शुक्ला की बड़ी बहन प्रियंका शुक्ला साल 2019 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं. वह जबलपुर में एएसपी, थाना प्रभारी और बरगी सीएसपी के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं. भोपाल (जोन-1) की डीसीपी रहने के बाद अब वह पुलिस मुख्यालय में सेवाएं दे रही हैं.
आईपीएस प्रियंका शुक्ला का विवाह उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले प्रमोद तिवारी (IRTS) से हुआ है. तिवारी ने भी यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की थी और उन्हें भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) मिली थी. वर्तमान में वह डीओएम (गुड्स), भोपाल के पद पर पदस्थ हैं.
यह भी पढ़ें- IPS Transfer: मध्य प्रदेश में पुलिस अफसरों के तबादले, आईपीएसस पति-पत्नी की जोड़ी को जबलपुर भेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं