विज्ञापन

IAS व‍िकास म‍िश्रा होंगे सीधी के नए ज‍िला कलेक्‍टर, IPS ह‍ित‍िका वसल को बनाया गुना एसपी

MP News: सीएम मोहन यादव के औचक निरीक्षण के बाद सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को हटाकर विकास मिश्रा को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है. 

IAS व‍िकास म‍िश्रा होंगे सीधी के नए ज‍िला कलेक्‍टर, IPS ह‍ित‍िका वसल को बनाया गुना एसपी
ias vikas mishra sidhi collector and IPS hitika vasal sp guna madhya pradesh

IAS Vikas Mishra DM Sidhi Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने रव‍िवार को छोटी सी प्रशासन‍िक सर्जरी की है, ज‍िसमें सीधी ज‍िला कलेक्‍टर और गुना पुल‍िस अधीक्षक बदल द‍िया गया है. अब आईएएस व‍िकास म‍िश्रा सीधी के नए ज‍िला कलेक्‍टर और आईपीएस ह‍ित‍िका वसल गुना की नई एसपी होंगीं. 

दरअसल, प्रशासनिक कामकाज में लापरवाही पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है. रविवार को सीधी जिला मुख्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान मिली गंभीर शिकायतों के बाद साल 2012 बैच के आईएएस ज‍िला कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को हटा द‍िया. नए आदेश के अनुसार, उन्हें उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन के पद पर पदस्थ किया गया है. साथ ही उन्हें आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी, भोपाल और सचिव, राज्य सांख्यिकी आयोग (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़ें- MP पुल‍िस में 20 लाख का ‘र‍िश्‍वत' कांड, गुजरात IPS के कॉल से कैसे हुआ खुलासा? SP की भी गई कुर्सी

विकास मिश्रा बने सीधी के नए कलेक्टर

सीधी जिले की कमान अब वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी विकास मिश्रा को सौंपी गई है. विकास मिश्रा इससे पहले उप सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय और आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी के पद पर कार्यरत थे. उन्हें अब कलेक्टर सीधी के रूप में नियुक्त किया गया है.

प्रशासनिक ढिलाई पर सीएम का सख्त संदेश

सीएम मोहन यादव की इस कार्रवाई को प्रशासनिक कसावट के रूप में देखा जा रहा है. साफ संकेत है कि लापरवाही या शिकायतों को नजरअंदाज करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. सरकार का फोकस अब जिलों में बेहतर प्रशासन, त्वरित कार्रवाई और जनता की समस्याओं के समाधान पर है.  

यह भी पढ़ें-  Hitika Vasal SP Guna: IPS हितिका वसल बनीं गुना एसपी, व‍िदेश में पढ़ाई, फैम‍िली ब‍िजनेस छोड़ चुना UPSC, जानें पूरी कहानी

आईपीएस ह‍ित‍िका वसल कौन हैं?

नाम: हित‍िका का वसल
सेवा: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) – प्रोबेशनर (70 RR)
कैडर: मध्‍य प्रदेश
मूल निवास: दसूया, पंजाब
वर्तमान पद: एसपी गुना

प्रारंभिक जीवन और परिवार

ह‍ितिका वसल पंजाब के होशियारपुर जिले के दसूया की रहने वाली हैं. उनके परिवार का निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा व्यवसाय है. उनके पिता “वसल बिल्डर्स” के मालिक हैं, जो जालंधर में कई कमर्शियल बिल्डिंग्स बना चुके हैं और स्कूलों की चेन भी संचालित करते हैं.

शिक्षा

  • ह‍ितिका की पढ़ाई-लिखाई मुख्य रूप से पंजाब के बाहर हुई है.
  • कक्षा 10 तक: सेक्रेड हार्ट स्कूल, डलहौजी (बोर्डिंग)
  • कक्षा 12: डीएवी स्कूल, सेक्टर-15, चंडीगढ़
  • स्नातक: दिल्ली विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र (ऑनर्स)
  • स्नातकोत्तर: मैनचेस्टर (यूके) से समाजशास्त्र
  • विदेश से पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौटीं और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गईं.

सिविल सेवा परीक्षा और सफलता

ह‍ितिका वसल ने हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 121वीं रैंक हासिल की. इस शानदार सफलता के साथ उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ. 

यह भी पढ़ें- सीएम यादव का बड़ा एक्शन, सीधी कलेक्टर और गुना एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com