विज्ञापन

ग्वालियर में चलती ट्रेन में दर्दनाक हादसा, देर रात 2 बजे बोगी से नीचे गिरे दो युवक, ऑन द स्पॉट डेथ

Gwalior Train Accident: हादसा ग्वालियर के सिंथौली रेलवे स्टेशन के पास हुआ. ट्रेन हादसे मारे गए दोनों युवक शाजापुर के बताए जा रहे हैं. मृतकों के नाम अरबाज और अल्लू बताए गए हैं. बताया जाता है मृतक ट्रेन के गेट पर खड़े थे और अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों ट्रेन से नीचे गिर गए.

ग्वालियर में चलती ट्रेन में दर्दनाक हादसा, देर रात 2 बजे बोगी से नीचे गिरे दो युवक, ऑन द स्पॉट डेथ
ACCIDENT IN MOVING TRAIN, YOUNG MEN FALL TO DEATH IN GWALIOR

Train Accident Death: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार देर रात हुए एक दर्दनाक रेल हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. हादसे के शिकार होकर काल के गाल में समाए दोनों युवक बोगी से सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा ग्वालियर के नजदीक सिंथौली रेलवे स्टेशन के पास हुआ.

हादसा ग्वालियर के सिंथौली रेलवे स्टेशन के पास हुआ. ट्रेन हादसे मारे गए दोनों युवक शाजापुर के बताए जा रहे हैं. मृतकों के नाम अरबाज और अल्लू बताए गए हैं. बताया जाता है मृतक ट्रेन के गेट पर खड़े थे और अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों ट्रेन से नीचे गिर गए.

ये भी पढ़ें-Police Return Lost Shoes: मंदिर से चोरी हुए जूते चोर के घर से उठा लाई MP पुलिस, पीड़ित सरकारी शिक्षक को सौंपा

युवक ट्रेन के गेट पर खड़े होकर सफर कर रहे थे

रिपोर्ट के मुताबिक हादसा कालका एक्सप्रेस एक्सप्रेस में हुआ. दुर्घटना में मारे गए दोनों युवक क्रमशः अरबाज और अल्लू शाहजहांपुर जा रहे थे. हादसा देर रात 2 बजे हुआ. बताया जाता है दोनों युवक ट्रेन के गेट पर खड़े होकर सफर कर रहे थे और अचानक दोनों को बैलेंस बिगड़ गया, जिससे दोनों ट्रेन की पटरी पर गिर गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.

रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

बताया जाता है कि ट्रेन हादसे में मारे गए दोनों युवकों का शव ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया. रेलवे पुलिस ने हादसे में मारे गए दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रूम में रखवाया गया है. अब पोस्टमार्टम के बाद उनकी लाश मृतकों को परिजनों के हवाले किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-Success Story: बिना कोचिंग अकेले दम पर IPS बनीं सिमाला प्रसाद ने Real और Reel दोनों किरदारों में दिखाया अपना दमखम!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com