विज्ञापन

इंस्टाग्राम की दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवती ने गले में फंदे की फोटो युवक को भेज लगाई फांसी

Madhya Pradesh Hindi News: धार शहर के अर्जुन कॉलोनी में एक 24 वर्षीय युवती शारदा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह पाटीदार चौराहे के पास एक निजी लैब में काम करती थी. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है.

इंस्टाग्राम की दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवती ने गले में फंदे की फोटो युवक को भेज लगाई फांसी

Dhar Hindi News: धार शहर के अर्जुन कॉलोनी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान शारदा पिता जोगड़े के रूप में हुई है, जो पाटीदार चौराहे के पास स्थित एक निजी लैब में काम करती थी.

जानकारी के अनुसार, शारदा घर पर अपने भाई के बच्चों के साथ खेल रही थी. कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी भाभी कमरे में पहुंची, जहां शारदा फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली. परिजनों और पड़ोसियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस को घटनास्थल से कई पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवती ने अपनी मानसिक पीड़ा का जिक्र करते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

इंस्टाग्राम से हुई पहचान

सुसाइड नोट के अनुसार, युवती की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से धार निवासी महेश प्रजापत नामक युवक से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया. बताया गया है कि करीब चार वर्षों तक दोनों के बीच संबंध रहे और इस दौरान युवक ने युवती से शादी करने का भरोसा भी दिलाया था.

युवती ने युवक के लिए तोड़ी शादी, फिर मुकर गया युवक

सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि जब उसके परिजनों ने उसके लिए अन्य जगह रिश्ता देखना शुरू किया तो युवक ने पहले शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद जब युवती ने दूसरी जगह रिश्ता स्वीकार कर लिया तो युवक ने उसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और दो-तीन साल बाद शादी करने का वादा किया. युवक के भरोसे पर युवती ने अपना तय हुआ रिश्ता भी तोड़ दिया, लेकिन बाद में युवक अपने वादे से मुकर गया. इससे युवती मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

फांसी से पहले फंदे वाली फोटो युवक को भेजी

बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवती ने फांसी के फंदे के साथ अपनी एक तस्वीर खींचकर युवक को भेजी थी. युवती के मोबाइल से मिली वॉट्सऐपचैट और सुसाइड नोट में लिखी बातें लगभग एक जैसी पाई गई हैं. चैट में दोनों के बीच फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है.

कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है. शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके से मिले सुसाइड नोट, मोबाइल चैटिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com