विज्ञापन

भोपाल का गिद्ध पाकिस्तान पहुंचा: 7 दिन में 1274KM की उड़ान, जानें भारत से क्यों छोड़ा गया?

भोपाल से छोड़ा गया एक गिद्ध हजारों किलोमीटर उड़कर पाकिस्तान पहुंच गया, जहां तूफान में घायल होने के बाद उसे रेस्क्यू किया गया. यह घटना दर्शाती है कि प्रकृति के सामने सरहदें मायने नहीं रखतीं और पक्षियों की उड़ान सच में असीम होती है.

भोपाल का गिद्ध पाकिस्तान पहुंचा: 7 दिन में 1274KM की उड़ान, जानें भारत से क्यों छोड़ा गया?
सरहदें पार कर गया भोपाल का गिद्ध: GPS सिग्नल बंद हुआ तो पाकिस्तान में मिला
  • भोपाल के हलाली डैम से छोड़ा गया गिद्ध लगभग साढ़े बारह सौ किलोमीटर की दूरी तय कर पाकिस्तान पहुंच गया था
  • गिद्ध का GPS ट्रैकिंग सिग्नल सात अप्रैल को बंद हो गया था, जिससे वन्यजीव अधिकारियों में चिंता बढ़ गई थी
  • पाकिस्तान में ओलावृष्टि के तूफान के दौरान गिद्ध घायल हुआ और उसे स्थानीय वन्यजीव केंद्र में भर्ती कराया गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Bhopal Vulture Reaches Pakistan:  कहते हैं परिंदों के लिए कोई सरहद नहीं होती और भोपाल का यह गिद्ध उसी कहावत को सच साबित कर गया. एमपी की राजधानी भोपाल के हलाली डैम से उड़ान भरने वाला गिद्ध एक हजार से ज्‍यादा किलोमीटर की यात्रा करते हुए पाकिस्तान पहुंच गया. इस पूरे घटनाक्रम ने वन्यजीव वैज्ञानिकों और अधिकारियों को भी हैरान कर दिया. हरप्रीत कौर रीन की र‍िपोर्ट.

 GPS सिग्नल बंद होते ही बढ़ी चिंता

भोपाल का यह गिद्ध वन विहार नेशनल पार्क की निगरानी में था. जब अचानक इसके GPS ट्रैकिंग का सिग्नल 7 अप्रैल 2026 को बंद हो गया, तो अधिकारियों की चिंता बढ़ गई. तुरंत WWF-India को सूचना दी गई, जिसके बाद पाकिस्तान से संपर्क साधा गया.  

bhopal vulture reaches pakistan from halali dam gps tracking wwf india news

bhopal vulture reaches pakistan from halali dam gps tracking wwf india news

भोपाल से पाकिस्तान तक का सफर

गिद्ध को 30 मार्च 2026 को भोपाल और रायसेन जिले के बीच स्थित हलाली डैम के पास छोड़ा गया था. इससे पहले यह घायल अवस्था में मिला था और इलाज के बाद इसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया था. रिलीज के बाद यह गिद्ध राजस्थान के रास्ते अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पार करते हुए 6 अप्रैल 2026 तक पाकिस्तान के खानेवाल जिला पहुंच गया.  खानेवाल से भोपाल की दूरी करीब 1274 क‍िलोमीटर है. गिद्ध ने महज सात द‍िन में इतनी लंबी दूरी तय की है.  

bhopal vulture reaches pakistan from halali dam gps tracking wwf india news

bhopal vulture reaches pakistan from halali dam gps tracking wwf india news

तूफान में घायल हुआ गिद्ध

WWF पाक‍िस्‍तान के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को खानेवाल और मुल्तान में आए तेज ओलावृष्टि तूफान के कारण यह गिद्ध घायल हो गया था. स्थानीय लोगों की सूचना पर वन्यजीव अधिकारियों ने इसे रेस्क्यू कर चंगा मंगा वल्चर कैप्टिव ब्रीडिंग सेंटर में भर्ती कराया, जहां इसका इलाज चल रहा है. राहत की बात यह है कि गिद्ध अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है और सामान्य रूप से भोजन कर रहा है. 

bhopal vulture reaches pakistan from halali dam gps tracking wwf india news

bhopal vulture reaches pakistan from halali dam gps tracking wwf india news

पहले भी हो चुकी है ऐसी लंबी उड़ान

यह कोई पहला मामला नहीं है. साल 2025 में भी वन विहार से छोड़ा गया एक गिद्ध करीब 4300 किमी की यात्रा कर कजाकिस्तान तक पहुंच गया था और फिर पाकिस्तान, अफगानिस्तान व ताजिकिस्तान होते हुए वापस भारत लौटा था.  

यह भी पढ़ें- MP के कोच ने लिखी ‘चक दे इंडिया' जैसी कहानी: पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, कौन हैं कांस्टेबल परम अश्वर?

bhopal vulture reaches pakistan from halali dam gps tracking wwf india news

bhopal vulture reaches pakistan from halali dam gps tracking wwf india news

CM की मौजूदगी में छोड़े गए थे गिद्ध

हाल ही में 23 फरवरी 2026 को मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पांच गिद्धों को टैगिंग और पुनर्वास के बाद खुले वातावरण में छोड़ा गया था. यह पहल गिद्धों के संरक्षण और उनकी घटती संख्या को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. 

यह भी पढ़ें- भोपाल विजय मेवाड़ा हत्याकांड: गैंगस्टर आसिफ के खुलासे, सलमान लाला और महंगी बिल्लियों से क्या कनेक्शन?  
 
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com