विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2016

लखनऊ : मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

लखनऊ : मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
लखनऊ: कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के युवा संगठन भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था को बदहाल बताते हुए इसके विरोध में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए पार्टी कार्यालय से कूच किया, लेकिन उन्हें रास्ते में ही राजभवन के पास पुलिस ने रोक लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा रोके जाने का विरोध करने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से हल्की झड़प हुई, जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए उन पर पानी की बौछार डाली गई। इससे नाराज होकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि बाद में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और धरना खत्म कर दिया।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कानून-व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री आवास का घेराव, भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजयुमो, पुलिस, Police, BJYM Activists, Protesting, Water Cannons
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com