विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

लखनऊ में विधान भवन के नजदीक पूर्व MLA के बेटे की गोली मारकर हत्या

अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन अभय प्रसाद ने बताया कि डुमरियागंज के पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी के बेटे वैभव तिवारी (36) की हजरतगंज चौराहे के नजदीक स्थित कसमंडा हाउस परिसर में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई.

लखनऊ में विधान भवन के नजदीक पूर्व MLA के बेटे की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्मक चित्र
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन से चंद कदमों की दूरी पर शनिवार रात एक पूर्व विधायक के बेटे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन अभय प्रसाद ने बताया कि डुमरियागंज के पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी के बेटे वैभव तिवारी (36) की हजरतगंज चौराहे के नजदीक स्थित कसमंडा हाउस परिसर में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता लगा है कि वैभव को कुछ लोगों ने कसमंडा हाउस स्थित उनके आवास से नीचे बुलाया और उनके बीच बातचीत के दौरान विवाद हो गया और उन्हें गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद में NIA और स्थानीय पुलिस टीम पर हमला, एक जवान को गोली लगी

मालूम हो कि यह घटना जिस जगह हुई वह विधान भवन से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर ही स्थित है और इस समय विधानमंडल का शीत सत्र चल रहा है.

VIDEO : कानपुर में पत्रकार की हत्या
पुलिस मामले की जांच की जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com