विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2016

'बच्चे ने कहा था कि मैं राहुल गांधी हूं' : थाली-गिलास पर अपनी फोटो लगाने पर अखिलेश यादव ने दी सफाई

'बच्चे ने कहा था कि मैं राहुल गांधी हूं' : थाली-गिलास पर अपनी फोटो लगाने पर अखिलेश यादव ने दी सफाई
लखनऊ: उत्तरप्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के 1.8 करोड़ बच्चों को अब स्टील की थाली में भोजन मिलेगा. इस थाली पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बड़ी फोटो भी नजर आएगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इस योजना का शुभारंभ किया. वहीं, बसपा सुप्रीमो मायवती ने सपा सरकार की इस कोशिश को 'सस्ती लोकप्रियता' करार दिया.  

थाली-गिलास पर अपनी फोटो लगवाने पर सीएम अखिलेश ने सफाई दी. उन्होंने कहा, "एक बार मैंने रायबरेली का दौरा किया था, वहां एक बच्चे से मैंने पूछा कि क्या वह मुझे पहचानता है? जवाब में उसने 'हां' कहा. मैंने पूछा कि मैं कौन हूं? तो उसने कहा - राहुल गांधी."  मुख्यमंत्री ने यह बात लखनऊ के मोहनलालगंज में एक कार्यक्रम में कहीं. मुख्यमंत्री की बात सुनते ही लोगों की हंसी फूट पड़ी.  

मुख्यमंत्री के हाथों से निजी तौर पर थाली-गिलास का उपहार पाने वाले 10 बच्चों में से दो बच्चों नंदिनी और साहिल ने बताया कि वे मुख्यमंत्री को पहचानते हैं. उन्होंने कहा, "मैंने अखिलेश यादव को टीवी पर पहले देखा था." पिछले एक सप्ताह से चल रहे अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश बेहतर मूड में नजर आए.

उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायवती पर अपने कार्यकाल में खुद की और पार्टी के चुनाव चिह्न हाथी की बड़ी-बड़ी मूर्तियां बनवाने निशाना साधते हुए कहा, "मैं अपनी "बुआ" के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं  लेकिन आप लोग मुझे बताएं कि आपने कभी खुद की मूर्तियां बनवाने और उन्हें स्थापित करवाने के बारे में सुना है?" उन्होंने बीजेपी पर भी कई सियासी तीर छोड़ें.  उन्होंने कहा, "क्या आप में से मुझे कोई बता सकता है कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या है? मैं गूगल पर गया और उसका अर्थ खोजा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अखिलेश यादव थाली उपहार, उत्तरप्रदेश चुनाव, समाजवादी पार्टी का झगड़ा, सपा में संकट, मुलायम सिंह यादव, Akhilesh Yadav Thaalis, UP Elections 2017, UP Assembly Polls 2017, Samajwadi Party Rift, Mulayam Singh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com