विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2016

लखनऊ : मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, हादसे में आठ लोग घायल हुए

लखनऊ : मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, हादसे में आठ लोग घायल हुए
लखनऊ: लखनऊ मेट्रो परियोजना के तहत खम्भों के निर्माण के दौरान आज तड़के शटरिंग टूटने से आठ मजदूर घायल हो गये। जिलाधिकारी राजशेखर ने बताया कि आलमबाग क्षेत्र में मेट्रो परियोजना के निर्माणाधीन खम्भों के बीच कंक्रीट की शटरिंग बनाने के दौरान वह अचानक टूट गयी, जिसके मलबे में दबकर आठ मजदूर घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि मौके पर आठ ही श्रमिक काम कर रहे थे। उन सभी को मलबे से निकालकर फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक की हालत गम्भीर है।

अब मलबे को साफ कर दिया गया है...
जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे की वजह से यातायात काफी प्रभावित हुआ। वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा गया। बहरहाल, अब मलबे को साफ कर दिया गया है और यातायात सामान्य है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लखनऊ, Lucknow, मेट्रो पिलर, Metro Piller
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com