विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2019

सुशील मोदी को सृजन का 'चोर' बता तेजस्वी यादव ने दी चुनौती- राहुल नहीं, मेरे खिलाफ मानहानि का केस करें

लोकसभा चुनाव 2019 के महासमर में जीत की कोशिशों में लगे बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी को सृजन का चोर कहा है और उनके ख़िलाफ़ मानहानि का मुक़दमा दर्ज करने की चुनौती दी है.

सुशील मोदी को सृजन का 'चोर' बता तेजस्वी यादव ने दी चुनौती- राहुल नहीं, मेरे खिलाफ मानहानि का केस करें
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 के महासमर में जीत की कोशिशों में लगे बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी को सृजन का चोर कहा है और उनके ख़िलाफ़ मानहानि का मुक़दमा दर्ज करने की चुनौती दी है. राजद नेता तेजस्वी मंगलवार को चुनाव प्रचार अभियान पर जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. जब उनसे पूछा गया कि उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने घोषणा कि है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ख़िलाफ़ इस बात पर मानहानि का मुक़दमा दर्ज करेंगे कि उन्होंने सभी मोदी को चोर कहा है, इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशील मोदी तो खुद सृजन  चोर हैं, बड़ा भारी सृजन के चोर हैं. 

राबड़ी देवी का बड़ा दावा: नीतीश महागठबंधन में वापस आकर 2020 में तेजस्वी को CM और खुद को PM बनवाना चाहते थे

आगे तेजस्वी यादव ने चुनौती के लहजे में कहा कि मेरे ऊपर मानहानी का मामला दर्ज करके दिखाएं और हम सब कोर्ट में साबित कर देंगे. दरअसल, तेजस्वी यादाव सुशील मोदी पर हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. क्योंकि सुशील मोदी हर दिन उनके या उनके परिवार के बारे में कोई न कोई भी बयान देते रहते हैं. मंगलवार को जिस आत्मविश्वास से उन्होंने चुनौती दी है उससे अब गेंद सुशील मोदी के पाले में है कि क्या वो तेजस्वी के इस चुनौती को स्वीकार करते हैं या नहीं?.

तेजस्वी ने मंगलवार को यह भी साफ़ कर दिया कि किसी भी सीट पर कोई दोस्ताना मुक़ाबला नहीं होगा. अगर कोई भी उनके दल की ओर से गठबंधन के घोषित उम्मीदवार के ख़िलाफ़ पर्चा दाख़िल करेगा तो न केवल उसे पार्टी से निकाला जाएगा बल्कि अगले छः वर्षों के लिए किसी भी चुनाव में उसकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा. दरअसल तेजस्वी अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के कुछ समर्थकों द्वारा पर्चा दाख़िल किए जाने से नाराज़ हैं और माना जा रहा है कि उन्होंने मन बना लिया है कि इन लोगों के मान मनौव्वल करने से अच्छा है कि उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाये. 

खत्म नहीं हुई लालू परिवार में 'कलह': तेजप्रताप ने तेजस्वी से की शिवहर प्रत्याशी बदलने की मांग, बताया BJP नेताओं का करीबी

बता दें कि सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सभी मोदी को 'चोर' कहे जाने को लेकर वह राहुल गांधी के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा करेंगे. उन्होंने कहा कि मोदी सरनेम रखना कोई अपराध है क्या? उन्होंने कहा कि राहुल के बयान से करोडों मोदी नाम के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. 

Video: लालू यादव के कुनबे में कलह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav Challenges Sushil Modi, Tejashwi Yadav, Defamation Case, Rahul Gandhi, Modi Chor, Bihar, Loksabhapolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com