कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मसूद अजहर को पाकिस्तान लौटने देने और उसके द्वारा वर्षों से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि उनकी पार्टी (कांग्रेस) आतंकवाद से सख्ती से निपटेगी. राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन में सवालिया लहजे में कहा, "उसे (मसूद अजहर) वहां (पाकिस्तान में) किसने भेजा? वह वहां कैसे गया? किस सरकार ने उसे भेजा? भाजपा आतंकवादियों के साथ बातचीत करती है और दबाव में झुक जाती है. वे आतंक के आगे झुक गए." उन्होंने कहा, "यह कांग्रेस ने नहीं किया था."
पाकिस्तान ने की मसूद अजहर की संपत्ति सील, लगाया यात्रा पर प्रतिबंध
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राहुल गांधी ने मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने और सीमा पार आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए टेरर स्ट्राइक कराने का श्रेय मोदी द्वारा लेने के बीच यह टिप्पणी की. कांग्रेस नेता राहुल ने कहा, "मसूद एक आतंकवादी है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए." उन्होंने यह भी जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भी आतंकवादियों से बातचीत नहीं करेगी.
अल-क़ायदा के कारण प्रतिबंधित हुआ अज़हर, भारत में आतंकी गतिविधियों का ज़िक्र नहीं
राहुल गांधी ने कहा, "आतंकवाद से सख्ती से निपटा जाना चाहिए." वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा मसूद अजहर को वैविक आतंकवादी घोषित किए जाने के संबंध में एक सवाल का जवाब दे रहे थे. संयुक्त राष्ट्र के इस कदम के बाद गुरुवार को कांग्रेस ने कहा था कि मोदी सरकार को अजहर को ब्लैकलिस्ट कराने का श्रेय लेते हुए जनता को यह भी बताना चाहिए कि उसे भाजपा सरकार के दौरान रिहा किया गया था और फिर वह भारत के लिए और भी बड़ा खतरा बन गया.
मसूद अजहर पर बैन लगने के बाद अरुण जेटली बोले, यह भारत के प्रत्येक नागरिक की जीत
बता दें कि अफगानिस्तान के कंधार में इंडियन एयरलाइंस के बंधक बनाए गए 155 यात्रियों को छुड़ाने के लिए अजहर को 1999 में एक भारतीय जेल से रिहा किया गया था. (इनपुट आईएएनएएस से)
VIDEO: भारत को मिला 114 देशों का समर्थन.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं