विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2019

लखनऊ में प्रियंका गांधी के रोड शो का कितना असर, तस्वीरों से समझें उत्तर प्रदेश का मिजाज

होर्डिंग में सबसे नीचे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं के कार्टून हैं, जो बहुत खुश नजर आ रहे हैं लाल बाग हजरतगंज के नावेल्टी चौराहे को चारों तरफ से होर्डिंग और पोस्टरों से पाट दिया गया है.

पोस्टर में प्रियंका गांधी वाड्रा को देवी दुर्गा के रूप में दिखाया गया है
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा  के लखनऊ आगमन पर रोड शो के लिए हवाईअड्डे से कांग्रेस कार्यालय तक के करीब 12 किलोमीटर मार्ग को होर्डिंगों, पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया है. इन होर्डिंग-बैनरों से प्रियंका के स्वागत के अलावा उन्हें मां दुर्गा के रूप में दिखाया गया है.  पोस्टरों में लिखा है- 'मां दुर्गा का रूप बहन प्रियंका जी.'    प्रियंका के स्वागत के लिए उप्र कांग्रेस के नेताओं ने प्रियंका सेना भी बनाई है. इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता गुलाबी टी-शर्ट और पैंट पहने दिख रहे हैं. इसमें प्रियंका गांधी की तस्वीर भी बनी है. असम के सिल्चर से कांग्रेस सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुष्मिता देव ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में सुष्मिता 'प्रियंका सेना' के साथ नजर आ रही हैं. लखनऊ में कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी को मां दुर्गा बताने वाले बैनर लगाए हैं. बैनरों पर लिखा है, ‘मां दुर्गा का रूप बहन प्रियंका जी का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है.'इसके आगे की लाइन है, ‘दहन करो झूठे मक्कारों की लंका, बहन प्रियंका, बहन प्रियंका...'. बैनर में एक ओर मां दुर्गा की शेर पर बैठी तस्वीर है, लेकिन इस तस्वीर के चेहरे की जगह प्रियंका का चेहरा है. युवा कांग्रेस के एक नेता की ओर से लगाए गए एक होर्डिंग के जरिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर तंज कसा गया है.

blm7cogo

गुलाबी ड्रेस पहन कांग्रेस की 'प्रियंका सेना' भी मैदान में उतरी, जानें- क्या है इसका मिशन

गुलाबी ड्रेस पहन कांग्रेस की 'प्रियंका सेना' भी मैदान में उतरी, जानें- क्या है इसका मिशन

(प्रियंका सेना)

इस पोस्टर में झुंड के लोग कह रहे हैं, 'ना बाबा ना, बहुत हो गया...(दवा का कड़वा घूंट). पोस्टर के बीच में रामचरित मानस की एक चौपाई मोटे अक्षरों में लिखी है, 'अब लौं नसानि, अब न नसिहौं' इस चौपाई का अर्थ होता है, अब तक तो नाश किया है लेकिन अब आगे नाश नहीं करेंगे. 

v4hfuofo

वह इंदिरा की पोती हैं, राजीव की बेटी हैं, ज़हीन हैं लेकिन 1984 में सिर्फ दो सीटें हारने वाली कांग्रेस के पास यूपी में अब सिर्फ 2 सीटें हैं...

होर्डिंग में सबसे नीचे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं के कार्टून हैं, जो बहुत खुश नजर आ रहे हैं लाल बाग हजरतगंज के नावेल्टी चौराहे को चारों तरफ से होर्डिंग और पोस्टरों से पाट दिया गया है.

fc96ng8

कुछ ऐसा ही नजारा हुसैनगंज चौराहे, चारबाग रेलवे स्टेशन, जीपीओ चौराहे, बर्लिंगटन चौराहे तथा आलमबाग चौराहे का भी है. इन सभी स्थानों पर पानी, चाय और पूड़ी सब्जी के स्टाल भी कार्यकर्ताओं के लिए लगाए गए हैं. पार्टी महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी पहली बार उत्तर प्रदेश आ रही हैं.

11qudgs

उनके स्वागत के लिए लखनऊ में माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को फूलों और झंडों से सजाया गया हैै. कांग्रेस कार्यालय की ओर जाने वाली हर सड़क पूरी तरह से कांग्रेस के पोस्टरों, बैनरों और होर्डिंगों से पटी है. 

 

क्‍या राहुल के वादे- "ट्रिपल तलाक कानून रद्द करना, आदिवासियों की जमीन वापसी, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण, न्‍यूनतम आय की गारंटी" कांग्रेस को सत्ता द‍िला पाएंगे?

 

लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोड शो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Ganhi Vadra Road Show, Uttar Pradesh Congress, Loksabha Election 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com