विज्ञापन
This Article is From May 26, 2019

राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के फैसले का प्रियंका गांधी ने किया समर्थन: सूत्र

CWC की बैठक में भले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया हो लेकिन सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी, राहुल के इस फैसले के समर्थन में नजर आ रही हैं.

Also Read in
राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के फैसले का प्रियंका गांधी ने किया समर्थन: सूत्र
  • राहुल गांधी को मिला बहन प्रियंका गांधी का साथ
  • मैं अपने भाई के फैसले के पीछे की वजह जानती हूं: प्रियंका
  • कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की वजह से इस्तीफा देना चाहते हैं राहुल
नई दिल्ली:

CWC की बैठक में भले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया हो लेकिन सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), राहुल के इस फैसले के समर्थन में नजर आ रही हैं. प्रियंका ने कहा, 'मैं अपने भाई के फैसले के पीछे की वजह जानती हूं.' शनिवार को हुई बैठक में राहुल ने कहा था कि वह कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को देखते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहते हैं. CWC की 52 सदस्यों वाली मीटिंग में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने राहुल से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा था लेकिन राहुल ने मना कर दिया. सूत्रों ने बताया कि सोनिया और प्रियंका गांधी ने कहा कि वह राहुल के मूड को बदलने में सक्षम नहीं हैं. यह उनका खुद का फैसला है. वहीं जब प्रियंका का नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आया तो राहुल ने कहा, 'मेरी बहन को इसमें मत खींचो. यह जरूरी नहीं है कि अध्यक्ष गांधी परिवार से ही होना चाहिए.'

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के सुझाव पर बोले राहुल गांधी- मेरी बहन को इसमें मत खींचो

राहुल ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कहा, 'हमें अपनी लड़ाई को जारी रखना होगा. मैं कांग्रेस का अनुशासित सिपाही हूं और रहूंगा और बिना डरे लड़ता रहूंगा लेकिन मैं अब पार्टी का अध्यक्ष बनकर नहीं रहना चाहता.' कार्यसमिति की इस बैठक में राहुल की मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह शामिल थे. हालांकि समिति की बैठक में मौजूद सदस्यों ने साफ किया कि उन्होंने राहुल के इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'ऐसे कठिन हालात में हमें राहुल गांधी के नेतृत्व की जरूरत है.'

Video: CWC ने राहुल गांधी के इस्तीफे के प्रस्ताव को ठुकराया- रणदीप सुरजेवाला  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Rahul Gandhi, Congress, Election Results 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com