- जीत के बाद NDTV से जनरल वीके सिंह ने की बात
- कहा- बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है
- बोले- विपक्ष तो कुछ समय से बीमार चल रहा है
यूपी की गाजियाबाद लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाले जनरल वीके सिंह (V.K. Singh) ने एनडीए को मिली शानदार जीत पर NDTV से बात की. उन्होंने कहा, 'बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है. मुझे बड़ी जीत मिली है इसलिए मुझ पर जिम्मेदारी भी ज्यादा है. विपक्ष तो कुछ समय से बीमार चल रहा है. ये हमारी सरकार की नीतियों की जीत है. मुझे जो कहा गया है मैंने अच्छे से किया है. मुझे कोई भी मंत्रालय मिले, मुझे अपना काम करने से मतलब है. प्रधानमंत्री ने कल पूरे मंत्रिमंडल का धन्यवाद किया. जल्द शपथग्रहण समारोह होगा.' बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को शानदार सफलता मिली है. गुरुवार को आए नतीजों ने इतिहास रच दिया था. भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 303 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस को पिछली बार से 8 सीटें ज्यादा मिली है और कुल 52 सीटों के स्कोर पर काबिज है. बता दें कि पूरे देश में बीजेपी को एक तरफा सपोर्ट मिला है, वहीं इसका फायदा एनडीए के अन्य घटक दलों को भी हुआ है.
ये भी पढ़ें: 'मोदी की सेना' वाले बयान पर विवाद में घिरे बीजेपी मंत्री वीके सिंह, कही यह बात
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2019 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) में जीत का बिगुल बजा दिया है और पार्टी ने अकेले के दम पर ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा बहुत मजबूत कर लिया है. चुनाव परिणाम के अंतिम रुझानों में देश की 542 लोकसभा सीटों में भाजपा की 303 सीटों पर जीत तय हो चुकी है और घटक दलों की बात करें तो एनडीए ने इस चुनाव में 353 सीटें अपने नाम की हैं. भारत के दस राज्य ऐसे हैं जहां भारतीय जनता पार्टी ने सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया है, इनमें कुछ केंद्र शासित प्रदेश भी हैं. बड़े राज्यों की बात करें तो इनमें गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड शामिल हैं जिन राज्यों की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है और बाकी दल क्लीन स्वीप हो गए हैं. कांग्रेस (Congress) हो या कोई और पार्टी, इन 10 राज्यों में कोई भी प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर सका है.
Video: अमेठी की जनता ने बताया राहुल गांधी क्यों हारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं