- राहुल गांधी ने अमेठी की जनता से किया वादा
- कांग्रेस की सरकार आते ही पूरे होंगे रुके हुए काम
- कहा- बीजेपी की सोच 15-20 बिजनेसमैनों को मालिक बना देना
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी की जनता के लिए एक पत्र लिखा है और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस पत्र में राहुल ने अमेठी की जनता से उन्हें दोबारा वोट देने की अपील की है और उनसे वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद रुके हुए काम पूरे होंगे. अमेठी में 6 मई को चुनाव हैं. राहुल ने अमेठी वासियों को पत्र के जरिए संबोधित करते हुए कहा, 'अमेठी मेरा परिवार है और यह मुझे हिम्मत देता है जिससे मैं गरीबों और कमजोरों की पीड़ा को सुन सकूं, उनकी आवाज उठा सकूं और सबके लिए एक समान न्याय का संकल्प ले सकूं.' राहुल ने अपने पत्र में अमेठी को कर्मभूमि बताते हुए जनता से कहा है कि बीजेपी की सोच 15-20 बिजनेसमैनों को सरकार का मालिक बना देना है. इस दौरान उन्होंने अनिल अंबानी पर भी निशाना साधा.
अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का रिश्ता भावनात्मक तौर पर उतना ही मजबूत है, जितना परिवार के सदस्यों के बीच होता है। कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi का अपने अमेठी परिवार की जनता के नाम विनम्र सन्देश:- pic.twitter.com/9L6zYt40Al
— Congress (@INCIndia) May 3, 2019
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
राहुल ने पत्र में लिखा, 'अमेठी के लोगों से मिले प्यार के आधार पर मैंने देश को उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक जोड़ने की कोशिश की. एक तरफ कांग्रेस की सोच है जो देश के किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं और छोटे दुकानदारों को सुनती है और उनके लिए काम करने का इरादा रखती है वहीं बीजेपी का मकसद 15-20 बिजनेसमैनों को सरकार का मालिक बना देना है. कांग्रेस के सिस्टम में जनता मालिक है लेकिन बीजेपी के सिस्टम में अनिल अंबानी मालिक हैं.'
ये भी पढ़ें:Exclusive: दिल्ली में कांग्रेस-AAP गठबंधन क्यों नहीं हुआ? राहुल गांधी ने NDTV को बताई वजह
राहुल ने लिखा, 'अमेठी की सोच को पूरे देश का समर्थन मिला, आज पूरा देश बीजेपी के 5 साल के अन्याय के खिलाफ खड़ा है और न्याय के साथ खड़ा है. 6 मई को अमेठी में चुनाव होने हैं. मेरा अमेठी परिवार जानता है कि बीजेपी के लोग चुनावों के दौरान झूठ की फैक्ट्रियां लगा देते हैं और पैसे की नदियां बहा देते हैं. लेकिन बीजेपी वाले यह नहीं जानते कि अमेठी की ताकत उसकी सच्चाई, स्वाभिमान और सादगी है.
राहुल ने अपने पत्र में अमेठी की जनता को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार आते ही अमेठी के सारे रुके काम पूरे होंगे. उन्होंने वादा किया, 'केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही बीजेपी द्वारा अमेठी के लिए रोके गए सारे काम तेजी से पूरे होंगे इसलिए 6 मई को भारी संख्या में वोट देकर अपने परिवार के इस सदस्य को मजबूती दीजिए.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं