Lok Sabha Election 2019 Phase 1: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. इसके तहत यूपी की आठ और बिहार की चार सीटों सहित 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाल रहे हैं. वहीं दूसरी ओर यूपीए (UPA) की चेयरपर्सन और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) गुरूवार को रायबरेली लोकसभा सीट (Raebareli Lok Sabha Seat) के लिए पर्चा भर दिया. पर्चा दाखिल करने से पहले सोनिया गांधी ने पूजा की, इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ मौजूद थीं. सोनिया गांधी रायबरेली में रोड शो किया. सोनिया का मुकाबला दिनेश प्रताप सिंह से है, जो कांग्रेस छोडकर हाल ही में भाजपा (BJP) में शामिल हुए हैं. सपा और बसपा ने रायबरेली से उम्मीदवार नहीं उतारा है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अमेठी लोकसभा सीट (Amethi Lok Sabha Seat) से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. अमेठी में पांचवे चरण में छह मई को मतदान होना है. ईरानी का अमेठी सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से सीधा मुकाबला है. राहुल ने बुधवार को ही नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव (2014 Lok Sabha Election) में ईरानी को राहुल के हाथ पराजय का सामना करना पडा था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Sonia Gandhi, Smriti Irani, Loksabhapolls2019