- 'वीज़ा मंत्री जी को बेगूसराय में नानी की याद आती है'
- 'जुमलेबाज़ों को ताता थैया कराना हमें आता है'
- पीएम मोदी पर भी अक्सर निशाना साधते रहते हैं कन्हैया
जेएनयू (JNU) के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तैयारी जोरों पर है. बिहार के बेगूसराय सीट (Begusarai Seat) से कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) का मुकाबला केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) और राजद के तनवीर हसन (Tanveer Hasan) से है. कन्हैया सीपीआई (CPI) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. कन्हैया कुमार ने एक बार फिर Facebook पर पोस्ट लिखकर और ट्वीट कर बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) पर निशाना साधा है. कन्हैया कुमार ने लिखा, चुनाव भी दिलचस्प चीज़ है. वीज़ा मंत्री जी को बेगूसराय में नानी की याद आती है और केरल देखकर पाकिस्तान की. मतलब पूरी दुनिया की याद आ जाती है, बस जनता और उसके मुद्दों की याद कभी नहीं आती. लेकिन मंत्री जी भूलिएगा मत, हम सब बेगूसरैया हैं और जुमलेबाज़ों को ताता थैया कराना हमें अच्छी तरह से आता है.'
चुनाव भी दिलचस्प चीज़ है।वीज़ा मंत्री को बेगूसराय में नानी की याद आती है और केरल देखकर पाकिस्तान की। मतलब पूरी दुनिया की याद आ जाती है,बस जनता के मुद्दों की याद कभी नहीं आती।
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) April 20, 2019
लेकिन मंत्री जी भूलिएगा मत, हम सब बेगूसरैया हैं और जुमलेबाज़ों को ताता थैया कराना हमें अच्छी तरह आता है।
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इससे पहले भी कन्हैया सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार गिरिराज सिंह पर निशाना साधते रहे हैं. 18 अप्रैल को ही कन्हैया ने अपने फेसबुक वॉल पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा, 'मोदी जी का विकास तो उनके साथ हवाई जहाज में पूरी दुनिया घूम आया, लेकिन बेगूसराय जैसे हज़ारों शहर आज तक उसकी सूरत नहीं देख पाए हैं. बेगूसराय के युवाओं को न तो यहां के सरकारी कॉलेजों में विकास दिख रहा है न ही अस्पतालों में. लेकिन इस बार बेगूसराय की जनता जुमलों के झांसे में नहीं आने वाली है.'
कन्हैया कुमार का PM मोदी पर तंज, 'कुश्ती लड़े नहीं और वॉकओवर लेकर घूम रहे हैं...
18 अप्रैल को ही कन्हैया ने गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए लिखा, 'वीज़ा मंत्री जी पिछले पांच साल के अपने पांच बड़े काम भले न गिना पाएं, लेकिन पाकिस्तान का नाम 5000 बार ले चुके होंगे. पाकिस्तान उनके मन में इस तरह समा गया है कि उन्हें केरल में पाकिस्तान नज़र आ रहा है. इस जज़्बे को क्या नाम दिया जाए? अगर वे थोड़ा समय अपने देश को दे पाते, तो आज बेगूसराय में हमें उद्यमों का विकास दिखता, लेकिन हमें क्या दिखता है? कभी केरल में पाकिस्तान देखने वाले मंत्री जी के बयान का वीडियो तो कभी भारतीयों को पाकिस्तान भेजने वाले बयान का वीडियो. राजनीति का वीडियोकरण हो गया है. ज़मीन के मुद्दों की बात नहीं होती, बस हवा-हवाई मुद्दों के शोर में असली मुद्दों का दबाया जाता है.
क्या चुनाव के बाद शादी करेंगे कन्हैया कुमार, जानिये क्या मिला जवाब?
कन्हैया कुमार ने बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीई उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा है. पिछले दिनों NDTV के रवीश कुमार ने कन्हैया कुमार के साथ रोड शो किया. इस दौरान रवीश कुमार कन्हैया के घर भी गए और उनकी मां से भी मुलाकात की. रवीश कुमार ने कन्हैया कुमार से जब उनकी शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी इसमें समय लगेगा. रवीश कुमार ने पूछा कि क्या चुनाव के बाद कन्हैया कुमार शादी करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि 'परेशानी का साथी ढूंढने' में समय लगेगा. कन्हैया ने कहा कि मां पहले से ही परेशान है. कन्हैया कुमार से जब रवीश कुमार ने पूछा कि जब आप जेएनयू में पीएचडी करने गए तब गांव के लोगों का इस पर क्या रिएक्शन था. कन्हैया कुमार ने कहा कि जेएनयू के बारे में गांव के लोगों को पता ही नहीं था. लोग पूछते थे क्या करते हो? कब तक पढ़ोगे, अब कमाना चाहिए. कन्हैया की मां ने बताया कि लोग कहते थे कि आप लोग कन्हैया को कमाने के लिए क्यों नहीं बोलते?
VIDEO: गिरिराज सिर्फ पीएम की चापलूसी कर सकते हैं : कन्हैया कुमार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं