8 years ago
नई दिल्ली:
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा ताबड़तोड़ रैलियों और रोड शो का सिलसिला जारी है. चुनावी अभियानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तरप्रदेश में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे. वाराणसी में रोड शो के बाद पीएम मोदी आज यूपी के कन्नौज, हरदोई और सीतापुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. इसमें सबसे पहली रैली सुबह 11 बजे कन्नौज में, दूसरी हरदोई में दोपहर 12:30 बजे तो सीतापुर में दो बजे निर्धारित है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज उत्तरप्रदेश में तीन रैलियां करने जा रहे हैं. जिसमें पहली रैली रायबरेली के अलावा अमेठी में दो रैलिया करने का कार्यक्रम है.