विज्ञापन
This Article is From May 15, 2019

Election 2019: अमित शाह को यकीन- छठे चरण के बाद ही बहुमत का आंकड़ा पार कर गई BJP, आखिरी दौर के बाद तो...

General Elections: BJP के अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने दावा किया कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के छठे चरण के मतदान के बाद बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है.

Also Read in
Election 2019: अमित शाह को यकीन- छठे चरण के बाद ही बहुमत का आंकड़ा पार कर गई BJP, आखिरी दौर के बाद तो...
Election 2019: अमित शाह ने बताया बीजेपी कितनी सीटें जीत रही.
  • अमित शाह को 300 से ज्यादा सीटें आने का यकीन
  • कहा- छह चरण के बाद ही पार कर लिया बहुमत का आंकड़ा
  • आखिरी दौर का चुनाव 19 मई को होना है
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने दावा किया कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के छठे चरण के मतदान के बाद बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है. साथ ही, उन्होंने विपक्षी दलों की प्रस्तावित बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे लोग विपक्ष का नेता चुनने के लिए बैठक कर सकते हैं. छठे चरण का मतदान 12 मई को हुआ था. सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान 19 मई को होना है.

अमित शाह (Amit Shah) ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'आप (मीडिया) मुझसे पूछते रहते हैं कि हम कितनी सीटें जीतेंगे. मैंने देश भर का दौरा किया है और ज्यादातर लोगों से मिले जवाब के आधार पर मुझे पूरा भरोसा है कि पांचवें और छठे चरण के मतदान के बाद भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. सातवें चरण के मतदान के बाद पार्टी 300 सीटें पार कर जाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग फिर से सरकार बनाएगी.'

कोलकाता रोड शो हिंसा पर अमित शाह बोले- CRPF नहीं होती तो मेरा वहां से बचकर निकलना मुश्किल था

दरअसल, लोकसभा में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल करने के लिए 272 सीटें चाहिए. बता दें कि 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने 282 सीटें जीती थी. शाह ने विपक्षी नेताओं की प्रस्तावित बैठक और टीआरएस जैसी पार्टियों के संघीय मोर्चा बनाने के कदम पर कहा कि इस प्रकार की बैठकों से भाजपा पर असर नहीं पड़ेगा. पार्टी की सीटें घटने नहीं जा रही हैं. उन्होंने कहा कि वे लोग विपक्ष का नेता चुनने के लिए बैठक कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार के चुनाव परिणामों में भी किसी भी पार्टी (विपक्षी दल) को इतनी सीटें नहीं मिलेंगी कि वह अपने में से विपक्ष का नेता चुन सके. 

चुनाव 2019: अमित शाह के रोड शो में हिंसा के बाद ममता बनर्जी ने फेसबुक और ट्विटर पर बदली DP, जानें वजह

आपको बता दें कि अभी आखिरी चरण का चुनाव बाकी है. इस चरण में 8 राज्यों की 59 संसदीय सीटों के लिए मतदान होना है. इसमें  मध्य प्रदेश की देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, उत्तर प्रदेश की महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सालेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, बिहार की नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद, झारखंड की राजमहल, दुमका, गोड्डा और पश्चिम बंगाल की मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर की सीटें भी शामिल हैं. यह सभी सीटें बीजेपी के लिहाज से काफी अहम हैं.

VIDEO: फेडरल फ्रंट बनाने की कोशिशें​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, PM Modi, BJP, LokSabhaPolls2019, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com