विज्ञापन
This Article is From May 10, 2019

कांग्रेस नेता दिव्या स्पंदना का दावा, INS सुमित्रा पर पीएम मोदी के साथ गए थे अक्षय कुमार, तस्वीरें जारी कर साधा निशाना

दिव्या स्पंदना ने भारतीय नौसेना के युद्धपोत सुमित्रा पर अभिनेता एवं कनाडाई नागरिक अक्षय कुमार को कथित तौर पर अपने साथ ले जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

Also Read in
कांग्रेस नेता दिव्या स्पंदना का दावा, INS सुमित्रा पर पीएम मोदी के साथ गए थे अक्षय कुमार, तस्वीरें जारी कर साधा निशाना
कांग्रेस की सोशल मीडिया रणनीतिकार दिव्या स्पंदना ने तस्वीरें जारी की हैं.
  • कांग्रेस नेता दिव्या स्पंदना ने जारी की तस्वीरें
  • कहा- INS सुमित्रा पर पीएम ले गए थे अक्षय कुमार को
  • पीएम को ट्वीटर पर टैग कर साधा निशाना
नई दिल्ली:

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) द्वारा  INS विराट का 'टैक्सी' की तरह इस्तेमाल करने के पीएम मोदी  (PM Narendra Modi) के बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर पलटवार किया है. कांग्रेस की सोशल मीडिया रणनीतिकार दिव्या स्पंदना ने भारतीय नौसेना के युद्धपोत सुमित्रा पर अभिनेता एवं कनाडाई नागरिक अक्षय कुमार को कथित तौर पर अपने साथ ले जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. दिव्या स्पंदना ने अपने ट्वीट में प्रधानमंती को टैग करते हुये पूछा है, ‘ये ठीक था? आप कनाडाई नागरिक अक्षय कुमार को अपने साथ आईएनएस सुमित्रा पर ले गए'. स्पंदना ने हैशटैग के साथ कहा, ‘सबसे बड़ा झूठा मोदी'. आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने अपनी नागरिकता संबंधी अटकलों पर विराम लगाते हुये पिछले महीने कहा था कि उनके पास कनाडाई पासपोर्ट है. स्पंदना ने एक आलेख को भी टैग किया जिसमें सवाल किया गया है कि साल 2016 में विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा के समय बॉलीवुड को क्यों शामिल किया गया.   

इसमें कहा गया है कि, ‘यहां तक कि कुमार ने प्रेसीडेंशियल यॉच आईएनएस सुमित्रा को अन्य नौसैनिक अधिकारियों और अन्य अतिविशिष्ट अतिथिगणों के साथ चलाया भी था'. स्पंदना ने बॉलीवुड की बड़ी शख्सियत अमिताभ बच्चन से भी कहा है कि वह आईएनएस विराट मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट करें. इसमें एक रिपोर्ट का हवाला दिया गया है जिसमें लक्षद्वीप के तत्कालीन प्रशासक वजाहत हबीबुल्लाह ने प्रधानमंत्री के दावे को नकार दिया है और कहा है कि किसी संदेह की स्थिति में बच्चन से पूछा जाना चाहिये. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को एक रैली में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो गांधी परिवार युद्धपोत आईएनएस विराट का उपयोग ‘निजी टैक्सी' के रूप में करता था.  

पूर्व नौसेना प्रमुख ने PM मोदी के बयान को बताया 'जुमला', कहा- INS विराट पर सरकारी काम से गए थे राजीव गांधी

इससे पहले भी पीएम मोदी ने राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1' करार दिया था. पीएम ने कहा था, ‘क्या इस बात की कल्पना की जा सकती है कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के विशिष्ट युद्धपोत को व्यक्तिगत छुट्टियों के लिए एक टैक्सी के रूप में प्रयुक्त किया जाए? एक वंश ने ऐसा किया'. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राजीव गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार और नौसेना ने उनके परिवार एवं ससुराल पक्ष की मेजबानी की और उनकी सेवा में एक हेलीकाप्टर को भी लगाया गया. उन्होंने कहा कि जब एक परिवार सुप्रीम हो जाता है तो देश की सुरक्षा को खतरा हो जाता है. पीएम मोदी ने कहा, ‘‘आईएनएस विराट का इस्तेमाल एक निजी टैक्सी की तरह करके इसका अपमान किया गया. यह तब हुआ जब राजीव गांधी एवं उनका परिवार 10 दिनों की छुट्टी पर गये थे. आईएनएस विराट को हमारी समुद्री सीमा की रक्षा के लिए तैनात किया गया था, किन्तु इसका रास्ता बदल कर गांधी परिवार को लेने के लिए भेजा गया जो अवकाश मना रहे थे'. (इनपुट- भाषा से भी) 

PM मोदी के राजीव गांधी के खिलाफ बोलने पर भड़क उठे बीजेपी के यह नेता, दिया तीखा बयान 

VIDEO: INS विराट पर छुट्टी मनाते थे राजीव गांधी: पीएम मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divya Spandana, Akshay Kumar, PM Modi, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com