विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2018

'आप' ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की 

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर अपनी कमर कस ली है. आप ने इसी के मद्देनजर पंजाब में 5 उम्मीदवारों ने नाम की घोषणा की.

'आप' ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की 
'आप' संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल.
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर अपनी कमर कस ली है. आप ने इसी के मद्देनजर पंजाब में 5 उम्मीदवारों ने नाम की घोषणा की. पार्टी की कोर समिति के अध्यक्ष बुध राम ने कहा  कि मौजूदा सांसद भगवंत मान और साधू सिंह अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र संगरूर और फरीदकोट से चुनाव लड़ेंगे. शाम चौरासी सीट से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके रवजोत सिंह होशियारपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव में AAP को वोट क्यों दें? घर-घर जाकर बताएंगे केजरीवाल और ‘आप' के सभी नेता

पार्टी के माझा जोन के प्रभारी कुलदीप सिंह धालीवाल अमृतसर सीट से चुनाव लड़ेंगे और 2017 में मोहाली से पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नरिंदर सिंह शेरगिल को आनंदपुर साहिब सीट से टिकट दिया गया है. राम ने बताया कि बाकी आठ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी. 'आप' ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 13 में से चार सीटें जीती थीं.

(इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP, Lok Sabha Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com