1965 से अब तक इन कवियों और लेखकों को मिल चुका है ज्ञानपीठ पुरस्कार

1965 से अब तक इन कवियों और लेखकों को मिल चुका है ज्ञानपीठ पुरस्कार

नई दिल्ली:

भारतीय ज्ञानपीठ की ओर से 2016 का ज्ञानपीठ पुरस्‍कार आधुनिक बांग्ला साहित्य के लब्ध प्रतिष्ठित बांग्ला कवि शंख घोष को दिया जायेगा. ज्ञानपीठ चयन बोर्ड ने 52वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए शंख घोष के नाम पर मुहर लगाई है. भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है. 

ज्ञानपीठ पुरस्कार के रूप 11 लाख रुपये, प्रशस्तिपत्र और वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा दी जाती है. प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 में मलयालम लेखक जी शंकर कुरुप को प्रदान किया गया था. जिसके बाद यह पुरस्कार हर साल दिया जाता है. अब तक 56 लेखकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. साल 1967, 1973, 1999, 2006 और 2009 में यह पुरस्कार दो-दो लोगों को दिया गया था.

अब तक इन लेखकों को दिया जा चुका है ज्ञानपीठ पुरस्कार :

1965 (पहला) - जी शंकर कुरुप (मलयालम)
1966 (दूसरा) - ताराशंकर बंधोपाध्याय (बांग्ला)
1967 (तीसरा) - केवी पुत्तपा (कन्नड़) और उमाशंकर जोशी (गुजराती)
1968 (चौथा) - सुमित्रानंदन पंत (हिन्दी)
1969 (5वां) - फिराक गोरखपुरी (उर्दू)
1970 (6वां) - विश्वनाथ सत्यनारायण (तेलुगु)
1971 (7वां) - विष्णु डे (बांग्ला)
1972 (8वां) - रामधारी सिंह दिनकर (हिन्दी)
1973 (9वां) - दत्तात्रेय रामचंद्र बेन्द्रे (कन्नड़) और गोपीनाथ महान्ती (ओड़िया)
1974 (10वां) - विष्णु सखा खांडेकर (मराठी)
1975 (11वां) - पी.वी. अकिलानंदम (तमिल)
1976 (12वां) - आशापूर्णा देवी (बांग्ला)
1977 (13वां) - के. शिवराम कारंत (कन्नड़)
1978 (14वां) - एच. एस. अज्ञेय (हिन्दी)
1979 (15वां) - बिरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य (असमिया)
1980 (16वां) - एस.के. पोट्टेकट  (मलयालम)
1981 (17वां) - अमृता प्रीतम (पंजाबी)
1982 (18वां) - महादेवी वर्मा (हिन्दी)
1983 (19वां) - मस्ती वेंकटेश अयंगर (कन्नड़)
1984 (20वां) - तक्षी शिवशंकरा पिल्लई (मलयालम)
1985 (21वां) - पन्नालाल पटेल (गुजराती)
1986 (22वां) - सच्चिदानंद राउतराय (ओड़िया)
1987 (23वां) - विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज (मराठी)
1988 (24वां) - डॉ. सी नारायण रेड्डी (तेलुगु)
1989 (25वां) - कुर्तुल एन. हैदर (उर्दू)
1990 (26वां) - वी.के.गोकक (कन्नड़)
1991 (27वां) - सुभाष मुखोपाध्याय (बांग्ला)
1992 (28वां) - नरेश मेहता (हिन्दी)
1993 (29वां) - सीताकांत महापात्र (ओड़िया)
1994 (30वां) - यूआर अनंतमूर्ति (कन्नड़)
1995 (31वां) - एमटी वासुदेव नायर (मलयालम)
1996 (32वां) - महाश्वेता देवी (बांग्ला)
1997 (33वां) - अली सरदार जाफरी (उर्दू)
1998 (34वां) - गिरीश कर्नाड (कन्नड़)
1999 (35वां) - निर्मल वर्मा (हिन्दी) और गुरदयाल सिंह (पंजाबी)
2000 (36वां) - इंदिरा गोस्वामी (असमिया)
2001 (37वां) - राजेन्द्र केशवलाल शाह (गुजराती)
2002 (38वां) - दण्डपाणी जयकान्तन (तमिल)
2003 (39वां) - विंदा करंदीकर (मराठी)
2004 (40वां) - रहमान राही (कश्मीरी)
2005 (41वां) - कुंवर नारायण (हिन्दी)
2006 (42वां) - रवीन्द्र केलकर (कोंकणी) और सत्यव्रत शास्त्री (संस्कृत)
2007 (43वां) - ओएनवी कुरुप (मलयालम)
2008 (44वां) - अखलाक मुहम्मद खान शहरयार (उर्दू)
2009 (45वां) - अमरकान्त व श्रीलाल शुक्ल (हिन्दी)
2010 (46वां) - चन्द्रशेखर कम्बार (कन्नड)
2011 (47वां) - प्रतिभा राय (ओड़िया)
2012 (48वां) - रावुरी भारद्वाज (तेलुगू)
2013 (49वां) - केदारनाथ सिंह (दोनों हिन्दी)
2014 (50वां) - भालचन्द्र नेमाड़े (मराठी)
2014 (51वां) - रघुवीर चौधरी (गुजराती)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com