Home Remedies: कभी कुछ तला-भुना या ज्यादा मसालेदार खाने पर पेट में गड़बड़ी हो सकती है. ऐसे में पेट में गुड़गुड़ भी महसूस होती है और दस्त की दिक्कत हो जाती है. शाम के समय, रात का खाना खाने के बाद, सुबह या फिर दोपहर में कभी भी दस्त (Loose Motions) लग सकते हैं. दस्त हो जाने पर कुछ भी खाने-पीने से पहले भी सोचना पड़ता है. बहुत से ऐसे भी लोग हैं जिन्हें आयदिन दस्त की दिक्कत होती है जिससे जाहिरतौर पर रोज-रोज दवाई नहीं खाई जाती है. ऐसे में यहां आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय दिए जा रहे हैं जो दस्त (Diarrhea) की दिक्कत दूर करने में सहायक साबित होते हैं. साथ ही, पेट में हो रहे दर्द से भी राहत मिल सकती है.
बस 20 रुपए में घर पर कर सकती हैं आप भी पेडिक्योर, चमक जाएंगे पैर, डेड स्किन सेल्स की हो जाएगी छुट्टी
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दस्त के घरेलू उपाय | Loose Motions Home Remedies
सरसों के दानेदस्त होने पर सरसों के दाने खाए जा सकते हैं. सरसों के दाने एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं. इन दानों का सेवन करने पर दस्त से आराम मिल जाता है. सरसों के दानों का सेवन करने के लिए एक चौथाई चम्मच सरसों के दाने एक चम्मच पानी में मिला लें. एक कटोरी में दोनों चीजें डालकर लगभग एक घंटा बाहर ही रखा रहने दें. इस तैयार टोनिक को आप दस्त की दिक्कत में दिन में 2 से 3 बार पी सकते हैं.
नींबू पानीदस्त से छुटकारा दिलाने में नींबू पानी (Lemon Water) भी फायदेमंद साबित होता है. नींबू पानी बनाने के लिए एक गिलास में चीनी और नमक मिलाकर उसमें नींबू का रस निचौड़ लें. इसे हर दूसरे-तीसरे घंटे में पिएं जिससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहे.

एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर मेथी के दाने (Fenugreek Seeds) दस्त में मददगार साबित होते हैं. आपको करना बस इतना है कि मेथी के दानों को एकसाथ मिलाकर पीस लेना है. अब एक चम्मच मेथी के पाउडर को एक गिलास पानी में मिलाकर पी लें.
छाछदस्त में छाछ भी फायदेमंद साबित होती है. इसे अक्सर पेट के दर्द (Stomach Ache) से राहत पाने के लिए भी पिया जाता है. छाछ पेट को ठंडक देती है और इसके सेवन से बैक्टीरिया खत्म होते हैं.

अदरक के पाउडर का सेवन दस्त लगने पर किया जा सकता है. अदरक के पाउडर में एंटीबैक्टिरियल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. एक गिलास पानी में आधा चम्मच अदरक का पाउडर मिलाकर पी लें. अदरक के पाउडर (Ginger Powder) को छाछ में मिलाकर भी पी सकते हैं. तकलीफ से छुटकारा मिलता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
यूपी: भारतीय तटरक्षक बल ने योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन कियाNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं