Home Remedies: पैर धूप, धूल और मिट्टी का शिकार बनते रहते हैं. खासकर सैंडल्स और चप्पल पहनकर घूमा जाए तो पैरों पर डेड स्किन सेल्स जमना शुरू हो जाती हैं. लड़कियों की खासा कोशिश रहती है कि वे पैरों की सही तरह से सफाई करें जिससे पैरों में कोई सुंदर सैंडर पहनें तो उसकी शोभा भी बढ़ जाए. लेकिन, पार्लर से पेडिक्योर आमतौर पर महंगे ही होते हैं. यहां आपकी इस दिक्कत को दूर करने का ही एक तरीका दिया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं घर पर सिर्फ 20 रुपए में पेडिक्योर (Pedicure) करने का तरीका.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
घर में पेडिक्योर करने के 3 आसान से स्टेप्स हैं जिन्हें वीडियो में देखा जा सकता है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ब्यटी का डोस नाम के पेज पर शेयर किया गया है. पहला स्टेप है पैरों को पानी में भिगोना. इसके लिए एक टब लेकर उसमें शैंपू, हल्दी, नींबू का रस (Lemon Juice) और थोड़ा बेकिंग सोडा मिला लें. इस मिश्रण में आधे से एक घंटा पैरों को भिगोकर रखें. आपको अपने पैरों को थोड़ा ब्रश से भी साफ करना होगा जिससे पैरों की अच्छी सफाई हो जाए. इस पानी में पांव भिगोने से डेड स्किन सेल्स भीग जाएंगे जिन्हें थोड़ा रगड़कर भी हटाया जा सकता है. अपने नाखूनों को घिसकर उन्हें भी शेप दें.
दूसरे स्टेप में आपको पैरों पर स्क्रब (Foot Scrub) बनाकर लगाना है. इस स्क्रब को बनाने के लिए एक कटोरी में इनो डालें और उसमें थोड़ा नारियल का तेल मिलाएं. इसके बाद कॉफी पाउडर, चीनी और नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट बनाएं. इस स्क्रब को पैरों पर लगाएं और नींबू का छिलका लेकर अच्छे से मलें. आपको पैर चमकते हुए नजर आने लगेंगे. अपने नाखुनों को साफ करने के लिए उनपर टूथपेस्ट लगाकर घिसें और साफ करें.
तीसरे स्टेप में आपके एक कटोरी में शहद, बेसन और चंदन का पाउडर लेकर मिलाना है. इस पेस्ट को मिक्स करके पैरों पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें. बस, हो गया आपका घर पर ही पेडिक्योर. आप महीने में 2 से 3 बार इस तरह पैरों की सफाई कर सकती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
यूपी: भारतीय तटरक्षक बल ने योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं