Celebrity Skin Care: स्किन की सही तरह से देखरेख की जाए तो हर मौसम में चेहरा दमकता हुआ नजर आता है. लेकिन, अगर त्वचा का सही तरह से ख्याल नहीं रखा जाता है तो चेहरे पर ना नमी नजर आती है और ना ही निखार. हालांकि, सेहतमंद और सुंदर दिखने वाली त्वचा के लिए आपको बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स लगाने की भी जरूरत नहीं होती. आप घर के ही नुस्खे या फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं. एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chopra) की मम्मी मधु चोपड़ा ने भी ऐसा ही एक उबटन (Ubtan) बनाने का तरीका बताया है. मधु चोपड़ा का अपना इंस्टाग्राम अकाउंट है जिसपर वे स्किन केयर से जुड़े टिप्स साझा करती रहती हैं. हाल ही में मधु का बताया यह आटे से बनने वाला उबटन मिनटों में तैयार हो जाता है. मधु चोपड़ा का कहना है कि इसे लगाने पर चेहरे पर ग्लो आ जाता है.
मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) बताती हैं कि इस उबटन को बनाने के लिए आपको ताजा दही, आटा (Flour) बिना छाने और चुटकीभर हल्दी मिलानी होगी. सभी चीजों को एकसाथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इस उबटन को चेहरे पर 5 से 6 मिनट तक लगाकर रखें और हल्के हाथों से मलते हुए धो लें.
इस उबटन से चेहरा एक्सफोलिएट होगा, साफ होगा, चेहरे की अच्छी टोनिंग होगी और साथ ही चेहरे को मॉइश्चर भी मिलेगा.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
मधु ने उबटन बनाने को लेकर कुछ टिप्स भी दिए हैं जिनका आपको उबटन के इस्तेमाल से पहले ध्यान रखना होगा.
- जब आप उबटन को मिक्स करें तो देख लें कि वो ज्यादा गाढ़ा ना हो. जरूरत से ज्यादा गाढ़े उबटन को पानी मिलाकर हल्का पतला किया जा सकता है.
- अगर उबटन चेहरे पर लगाने के बाद सूख जाए या जरूरत से ज्यादा सूखा नजर आए तो हाथों को गीला करके इसे चेहरे पर मलते हुए छुड़ाएं.
- इस उबटन का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. पैच टेस्ट करने के लिए इसे हाथ के पिछले हिस्से पर थोड़ा लगाकर देखें. अगर 5 से 10 मिनट बाद भी त्वचा पर कोई जलन, दर्द या खुजली जैसा महसूस नहीं हो रहा है तो यह उबटन इस्तेमाल के लिए बिल्कुल सही है. इसके बाद आप इसे चेहरे पर लगा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
यूपी: भारतीय तटरक्षक बल ने योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन कियाNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं