अक्सर घरों में तेल की बोतलें बाहर से चिपचिपी और गंदी हो जाती हैं, क्योंकि तेल डालते समय कुछ बूंदें बोतल के किनारों पर गिर जाती हैं, जिस पर धीरे-धीरे धूल और गंदगी जमने लगती है. जिसके बाद तेल की बोतल या फिर तेल की डोली पर हाथ लगाते ही चिकनाहट महसूस होती, क्योंकि बोलत में तेल रहता है तो इसे रोज साफ करना या फिर धोना भी मुश्किल है. ऐसे में जिद्दी चिपचिपाहट को हटाने के लिए किसी महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से आप तेल की बोतल को मिनटों में साफ और चमकदार बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं तेल की डोली या बोतल के बाहर जमी चिकनाहट हटाने का सबसे आसान तरीका.
बेकिंग सोडा और नींबू
तेल की चिपचिपाहट इतनी जिद्दी होती है कि इसे सिर्फ साधारण पानी या साबुन से साफ करना मुश्किल हो जाता है. बेकिंग सोडा की नेचुरल खुरदराहट और नींबू का एसिड जिद्दी से जिद्दी चिकनाई को तुरंत काट देता है. बेकिंग सोडा में आधा नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को बोतल या डोली पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. अब नींबू के छिलके या स्पंज से बोतल को अच्छे से रगड़ें. इससे तेल की चिपचिपाहट गायब हो जाएगी और बोतल बिल्कुल नई जैसी चमकेगी.
सफेद सिरका और गर्म पानी
तेल की बोतल की चिकनाहट साफ करने के लिए सफेद सिरका और गर्म पानी बहुत मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा सफेद सिरका और डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. इसके बाद बोतल को 15 मिनट के लिए इसमें डुबोकर रखें. इसके बाद पानी से धो लें.
गर्म पानी और लिक्विड डिशवॉश
गर्म पानी और लिक्विड डिशवॉश का इस्तेमाल चिपचिपाहट को हटाने में मदद कर सकता है. इसके लिए एक बड़े बर्तन में हल्का गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सा डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाएं. तेल की बोतल को खाली करके या ढक्कन को अच्छी तरह बंद करके इस पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद स्क्रब की मदद से इसे हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें.
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके
यह भी पढ़ें:- घर से भगाएं कॉकरोच, मच्छर और छिपकली, कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए आसान घरेलू उपाय, मिनटों में दिखेगा असर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं