विज्ञापन

Teacher's Day 2026: टीचर्स डे की दिल छू जाने वाली शानदार कविताएं, 4 लाइन में गुरुजनों का जताएं सम्मान

शिक्षक हमारी लाइफ के ऐसे मार्गदर्शक होते हैं, जो केवल किताबों का ज्ञान नहीं, बल्कि सही सोच, अच्छे संस्कार और बेहतर भविष्य की दिशा भी देते हैं. टीचर्स डे पर इन कविताओं से अपने शिक्षक को कहें थैंक्यू.

Teacher's Day 2026: टीचर्स डे की दिल छू जाने वाली शानदार कविताएं, 4 लाइन में गुरुजनों का जताएं सम्मान
टीचर्स डे कविता
file photo

Teacher's Day Beautiful Poem: भारत में हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है. यह दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. टीचर्स डे सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उन शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर भी है, जिन्होंने हमें जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया. स्कूलों और कॉलेजों में इस दिन छात्र अपने शिक्षकों के लिए भाषण, कविता, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं. अगर, आप भी टीचर्स डे के मौके अपने शिक्षक को थैंक्यू बोलना चाहते हैं तो इन प्यारी कविताओं के जरिए बोल सकते हैं. यहां पढ़िए टीचर्स डे की दिल छू जाने वाली शानदार कविताएं.

गुरु का सम्मान

गुरु ने ज्ञान का दीप जलाया,
 जीवन जीने का मार्ग बताया.
 उनके चरणों में है संसार,
 गुरु से ही मिलता सच्चा संस्कार.

शिक्षक का आशीर्वाद

शिक्षक का आशीर्वाद अनमोल,
 उनसे ही होता जीवन गोल.
 हर मुश्किल में राह दिखाते,
 सपनों को सच करना सिखाते.

ज्ञान के दीपक

अंधियारे में रोशनी बन जाते,
 हर प्रश्न का उत्तर बतलाते.
 गुरु ही हैं जीवन की पहचान,
 उनसे बढ़ता हमारा सम्मान.

मेरे प्रिय शिक्षक

आपने हमको पढ़ना सिखाया,
 हर मुश्किल से लड़ना सिखाया.
 आपका ऋण चुका न पाएंगे,
 जीवन भर आपको याद करेंगे.

गुरु की महिमा

गुरु वह सूरज जो राह दिखाएं,
 गुरु वह सागर जो ज्ञान बढ़ाए.
 उनके बिना अधूरा हर इंसान,
 गुरु हैं जीवन की सच्ची शान.

धन्यवाद शिक्षक

आपसे सीखा सपने सजाना,
 हार के बाद फिर मुस्कुराना.
 आपका स्नेह रहे हर बार,
 शिक्षक दिवस पर शत-शत नमस्कार.

यह भी पढ़ें:- घर की एंट्री को बनाएं खूबसूरत, पौधों और सजावटी गमलों से सजाने के 5 सस्ते DIY आइडिया 

यह भी पढ़ें:- नीम करोली बाबा का नाम कैसे पड़ा, बाबा के कैंची धाम कैसे पहुंचे? जानिए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teachers Day, Teachers Day Poem
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com