दिवाली आते ही हर कोई चाहता है कि उसका घर खूबसूरत और रोशनी से भरा लगे. ताकी जब मेहमान घर पर आएं तो उन्हें अच्छा लगे. घर को सुंदर बनाने के लिए लोग अक्सर बाजार से महंगे डेकोर आइटम खरीदते हैं, जो जेब पर भी असर डालते हैं. लेकिन घर की सजावट करने के लिए आप कुछ आसान और बजट-फ्रेंडली आइडियाज की मदद से घर के हर कोने को फेस्टिव लुक दे सकते हैं. इसके लिए आपको घर के सामान का इस्तेमाल करना होगा. जैसे बनारसी दुपट्टों, कुशन कवर, फेयरी लाइट्स, मोमबत्तियों और अन्य चीजें आदि. चलिए आपको बताते हैं घर को रॉयल और फेस्टिव लुक देने के लिए सजावट करने का आसान DIY तरीका.
यूट्यूब पर @HerFabWay चैनल पर इला जैन ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर को सजाने का आसान और बजट-फ्रेंडली तरीका बताया है. वीडियो में बताया गया कि कैसे आप घर के सामान से ही अपने घर को सुंदर सजा सकते हैं.
लिविंग रूम की सजावट
लिविंग रूम की सजावट करने के लिए शुरुआत सोफे से करें. रंग-बिरंगे बनारसी कुशन कवर लगाएं और सोफे की बैकरेस्ट पर बनारसी दुपट्टे या साड़ी का कपड़ा सजाएं. इन्हें सेफ्टी पिन से फिक्स कर दें, ताकि कपड़ा अपनी जगह पर बना रहे. ये छोटा सा बदलाव पूरे कमरे की खूबसूरती बढ़ा सकता है.
कॉफी टेबल को कैसे सजाएं
कॉफी टेबल पर गोल्डन या रंगीन बनारसी दुपट्टा बिछाकर उसे टेबल कवर की तरह इस्तेमाल करें. ऊपर से एक टेबल रनर और कुछ टी-लाइट होल्डर रख दें. इससे टेबल को क्लासी और फेस्टिव लुक मिलेगा.
खाली दीवारों पर तोरण लगाएं
घर के एंट्रेंस या किसी खाली दीवार पर छोटे-छोटे तोरण लगाकर सजावट कर सकते हैं. कमांड हुक्स की मदद से इन्हें बिना ड्रिल किए आसानी से लगा सकते हैं. ये आइडिया कम मेहनत में शानदार लुक देता है. इस तरह ही आप अपने डाइनिंग टेबल के चारों कोनों पर कमल या फूलों वाले छोटे तोरण लगाएं. ऊपर बनारसी दुपट्टा और टेबल रनर बिछाएं. इसके अलावा कुर्सियों पर लेस लगाकर उन्हें भी फेस्टिव टच दे सकते हैं.
लैंप, दीये और मोमबत्तियां
घर में पड़े कोस्टर, छोटी प्लेट या कार्डबोर्ड को गोल्डन फॉइल से कवर करके खूबसूरत डेकोरेटिव बेस तैयार करें. इसके ऊपर टी-लाइट, कांच के बाउल या छोटे सजावटी आइटम रखकर सुंदर सेंटरपीस बना सकते हैं. इसके अलावा रंगोली बनाने के लिए फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें. घर में दीये और मोमबत्तियां रखें.
यह भी पढ़ें:- घर को महकाने के लिए एयर फ्रेशनर जेल कैसे बनाएं? Air Freshener Gel बनाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- तुलसी की मंजरी से घर पर बनाएं धूपबत्ती? बिना केमिकल के धूपबत्ती बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- फूल, मोती और क्राफ्ट से घर पर बनाएं तोरण? ट्राई करें ये 5 DIY बंदनवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं