विज्ञापन

सिर्फ 10 मिनट में हाथ-पैर को गोरा कैसे करें? 50 रुपये में हाथ-पैरों का कालापन दूर करने का आसान तरीका

धूप, धूल और प्रदूषण की वजह से पैरों की स्किन धीरे-धीरे काली पड़ने लगती है और उस पर डेड स्किन की परत जम जाती है. अगर आपके हाथ-पैर भी काले पड़ रहे हैं तो इस आसान तरीके साफ कर सकते हैं. यहां जानिए पैरों का कालापन कैसे दूर करें.

सिर्फ 10 मिनट में हाथ-पैर को गोरा कैसे करें? 50 रुपये में हाथ-पैरों का कालापन दूर करने का आसान तरीका
पैरों का कालापन कैसे साफ करें?

हर कोई अपने चेहरे की देखभाल तो बहुत करता है, लेकिन हाथ-पैरों की केयर करना भूल जाते हैं. धूप, धूल और प्रदूषण की वजह से पैरों की स्किन धीरे-धीरे काली पड़ने लगती है और उस पर डेड स्किन की परत जम जाती है. जिसके चलते स्किन बेजान और रूखी दिखाई देने लगती है. ऐसे में हर बार पार्लर जाकर पेडीक्योर कराना हर किसी के लिए संभव नहीं है. लेकिन आप घर पर ही आसानी से कुछ चीजों की मदद से हाथ-पैरों को साफ रख सकते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा ने पैरों का कालापन साफ करने का आसान तरीका बताया है.

पैरों का कालापन कैसे साफ करें?

आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा ने अपने यूट्यूब चैनल @UpasanaKiDuniya पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर पर कुछ चीजों की मदद से हाथ-पैर का कालापन साफ करने का तरीका बताया है. इसके लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे. पैरों की सफाई की शुरुआत गुनगुने पानी से करें. एक टब में गर्म पानी लें और उसमें 2 चम्मच चीनी, 1 चम्मच सर्फ या लिक्विड क्लीनर, 1 चम्मच अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल और 1 नींबू का रस मिलाएं. अब अपने पैरों को इस पानी में 15 से 20 मिनट तक डुबोकर रखें. इससे स्किन नरम होने लगती है और जमा हुई गंदगी व डेड स्किन को हटाना आसान हो जाता है.

स्क्रब तैयार करने का तरीका

पैरों को डुबोकर रखने के बाद एक आसान स्क्रब तैयार करें. इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच चीनी, आधा से 1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसके बाद इस स्क्रब को हाथ-पैर पर लगाएं. इसके बाद बचे हुए नींबू के छिलके की मदद से हल्के हाथों से मसाज करें. लगभग 5 से 10 मिनट तक धीरे-धीरे स्क्रबिंग करें. इससे डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है और पैर ज्यादा साफ दिखाई देते हैं.

कितनी बार कर सकते हैं इस्तेमाल?

अगर आपको हाथ-पैरों पर ज्यादा टैनिंग या डेड स्किन जमा है, तो सप्ताह में 1 से 2 बार ये प्रक्रिया की जा सकती है. नियमित देखभाल से पैरों की स्किन साफ, मुलायम और अधिक हेल्दी रहती है.

यह भी पढ़ें:- मिट्टी के दीयों से बर्तन साफ करने वाला पाउडर कैसे बनाएं? बिना डिशवॉश और साबुन के बर्तन चमकाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- बाथरूम का पटला कैसे साफ करें? बाथरूम के स्टूल से दाग, गंदगी और मैल साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर केले और गुड़ से खाद कैसे बनाएं? पौधों में भरपूर आएंगे फूल, जानें जैविक खाद बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hand Whitening Solution, Skin Whitening At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com