विज्ञापन

दिवाली पर मंदिर कैसे साफ करें? मार्बल और लकड़ी का मंदिर साफ करने का आसान तरीका

अगर आपका अपना मंदिर हो या किराए के घर में अलमारी के किसी हिस्से को आपने पूजा स्थल बनाया हो, दिवाली पर उसे अच्छी तरह साफ करना जरूरी होता है. मान्यता है कि साफ और सजा हुआ मंदिर पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है. यहां जानिए दिवाली पर मार्बल और लकड़ी का मंदिर साफ करने का आसान तरीका.

दिवाली पर मंदिर कैसे साफ करें? मार्बल और लकड़ी का मंदिर साफ करने का आसान तरीका
मंदिर कैसे साफ करें?

दिवाली के त्योहार पर घर की साफ-सफाई के साथ-साथ मंदिर की सफाई भी की जाती है. क्योंकि दिवाली पर पूजा घर की सफाई को भी बहुत शुभ माना जाता है. बहुत से लोग मंदिर की सफाई के नाम पर सिर्फ मूर्तियों को साफ करते हैं और फिर से पूजा करने लगते हैं. लेकिन दिवाली के समय पर मंदिर को भी अच्छे से साफ करना चाहिए. अगर आपका अपना मंदिर हो या किराए के घर में अलमारी के किसी हिस्से को आपने पूजा स्थल बनाया हो, दिवाली पर उसे अच्छी तरह साफ करना जरूरी होता है. मान्यता है कि साफ और सजा हुआ मंदिर पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है. चलिए आपको बताते हैं दिवाली पर मार्बल और लकड़ी का मंदिर साफ करने का आसान तरीका.

दिवाली पर मंदिर कैसे साफ करें?

यूट्यूब पर @AmitaKiduniya नाम के चैनल अमिता ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अमिता अपना मंदिर साफ कर रही हैं उन्होंने अपना मंदिर अपने कमरे की स्लैप पर बनाया हुआ है. सफाई शुरू करने से पहले भगवान की मूर्तियां, तस्वीरें, दीपक, घंटी और अन्य पूजा सामग्री को उठाकर किसी साफ जगह पर रखा. अब पूजा की जगह पर बिछे पुराने कपड़े और सामान हटा दिया, फिर सूखे और साफ कपड़े से धूल साफ की. इसके बाद पूजा घर की तस्वीरों और सजावटी फ्रेम पर अक्सर धूल जम जाती है. हल्के गीले कपड़े से सभी तस्वीरों और मूर्तियों को साफ करें. सफाई के बाद उन्हें किसी सुरक्षित और साफ जगह पर रख दें. सफाई पूरी होने के बाद पूजा स्थल में नया कपड़ा या साफ पेपर बिछाएं. फिर भगवान की तस्वीरें और मूर्तियां व्यवस्थित ढंग से सजाएं. फूल, माला, दीपक और रंगीन सजावट से मंदिर को सुंदर सजाएं.

मार्बल का मंदिर कैसे साफ करें

अगर आपके घर में मार्बल का मंदिर है और उसे साफ करना चाहते हैं तो आशू सिंह नाम की यूट्यूबर ने एक वीडियो में शेयर किया है. अपनी वीडियो में उन्होंने बताया कि संगमरमर के मंदिर को साफ करने के लिए 2 पैकेट ईनो, बेकिंग सोडा, शैंपू, नींबू, टूथब्रश और एक साफ कपड़े की जरूरत होगी. एक बर्तन में थोड़ा पानी लें और इसमें 2 पैकेट ईनो के डाल दें. इसमें थोड़ा शैंपू, करीब दो चम्मच बेकिंग सोडा और दो नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब सबसे पहले साफ कपड़े से मंदिर पर जमा धूल और गंदगी को साफ करें. इसके बाद कपड़े को साफ कर तैयार घोल में डुबोएं और मंदिर को पोछते हुए साफ करें. जहां तेल, घी, सिंदूर और चंदन के दाग लगे हैं, वहां आप टूथब्रश की मदद से सफाई कर सकते हैं. इससे तेल के दाग साफ हो जाएंगे और आपका मंदिर भी चमक जाएगा.

लकड़ी का मंदिर कैसे साफ करें

लकड़ी के मंदिर को साफ करने के लिए सबसे पहले उसमें रखी सभी मूर्तियों, दीयों और पूजा सामग्री को बाहर निकाल लें. एक सूखे सूती या माइक्रोफाइबर कपड़े से मंदिर की पूरी धूल और अगरबत्ती की राख साफ करें. इसके बाद एक कटोरी में गुनगुना पानी लेकर उसमें थोड़ा सा लिक्विड डिश वॉश या शैंपू मिलाएं. अब एक स्पंज से मंदिर की सफाई करें. इससे मंदिर के अंदर और बाहर जमी तेल, घी की चिकनाई और धूपबत्ती की कालिख को साफ हो जाएगी. इसके अलावा कोनों और नक्काशी वाली जगहों की सफाई के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें:- दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की एक साथ पूजा क्यों करते हैं? जानिए कारण और धार्मिक महत्व 

यह भी पढ़ें:- घर को महकाने के लिए एयर फ्रेशनर जेल कैसे बनाएं? Air Freshener Gel बनाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की टूटी कुर्सी कैसे जोड़ें? प्लास्टिक का टूटा सामान जोड़ने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cleaning Tips, Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com