सर्दियों का मौसम आते ही कोट, ब्लेजर और ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ जाता है, लेकिन इन कपड़ों की सफाई करना आसान नहीं होता. अक्सर लोग इन्हें ड्राई क्लीन करवाते हैं. जिसमें हर बार अच्छी-खासी रकम खर्च हो जाती है. ब्लेजर, ऑफिस कोट या पार्टी वियर ब्लेजर को बार-बार ड्राई क्लीन कराना बार-बार मुश्किल होता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप इन कपड़ों को घर पर ही साफ कर सकते हैं और ड्राई क्लीन का खर्च बचा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर ब्लेजर और कोट ड्राई क्लीन कैसे करें?
घर में ड्राई क्लीन कैसे करें?
यूट्यूब पर @Sangeetatyagivlogs नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में संगीता त्यागी ने घर पर ड्राई क्लीन करने का आसान तरीका बताया है. घर पर ड्राई क्लीन करने के लिए सबसे पहले एक घोल तैयार करें. एक बड़े टब में नॉर्मल पानी भर लें. अब इसमें 1 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर या लिक्विड डिटर्जेंट, 1 चम्मच शैंपू और 1 पैकेट इनो को मिलाकर अच्छी तरह घोल तैयार कर लें. ये मिश्रण कपड़ों पर जमा धूल और गंदगी को ढीला करने में मदद करता है.
कपड़ों को कुछ देर भिगोकर रखें
ब्लेजर या कोट को इस तैयार घोल में 15 से 20 मिनट के लिए भिगो दें. भिगोने के बाद कॉलर, कफ और ज्यादा गंदे हिस्सों को हाथों से हल्के-हल्के रगड़कर साफ करें. ब्लेजर और कोट की फिनिशिंग को सही रखने के लिए हार्ड ब्रश का इस्तेमाल नहीं करें. हल्के हाथों से रगड़ना ही काफी होगा. इससे कपड़े के धागे खराब होने का खतरा कम रहता है.
साफ पानी से अच्छी तरह धोएं
इसके बाद 2 से 3 बार साफ पानी में कपड़ों को धो लें, ताकि डिटर्जेंट और शैंपू पूरी तरह निकल जाए. एक टब साफ पानी लेकर उसमें 2 चम्मच हेयर कंडीशनर मिला दें. अब ब्लेजर को 5 मिनट के लिए इसमें डुबोकर रखें. कंडीशनर कपड़े को मुलायम रखने और उनमें ताजगी बनाए रखने में मदद करता है. कपड़ों को हल्के हाथ से निचोड़ें और जरूरत हो तो कुछ मिनट के लिए वॉशिंग मशीन के ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद हैंगर पर टांगकर छायादार और हवादार जगह पर सुखाएं. तेज धूप में सुखाने से कपड़ों का रंग फीका पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें:- Homemade Potato Soap: घर पर आलू और एलोवेरा से साबुन बनाने का आसान तरीका, नहाने के बाद मुलायम रहेगी स्किन
यह भी पढ़ें:- गुलाब जल कैसे बनाएं? घर पर शुद्ध गुलाब जल बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- बिना धूप में रखे गद्दे की सफाई कैसे करें? गद्दे की बदबू और गंदगी हटाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं