Healthy Tips: रसोई को खजाने का पिटारा इसीलिए कहा जाता है क्योंकि रसोई में ऐसी अनेक चीजें होती हैं जो शरीर की अलग-अलग दिक्कतों को दूर करने में असर दिखाती हैं. एक जमाना हुआ करता था जब लोग अपनी दिक्कतों के लिए अस्पताल के चक्कर लगाने से पहले घर की ही चीजों को खा-पीकर देखा करते थे. इससे छोटी-मोटी दिक्कतों के लिए व्यक्ति बड़ी दवाइयां खाने से बच जाता था और दवाइयों का आदि भी नहीं होता था. आज भी अगर देर रात व्यक्ति को कोई परेशानी होती है तो वह घबराने के बजाय इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर देख सकता है. ऐसे में यहां जानिए घर के ऐसे कौनसे मसालें (Spices) और बीज हैं जो शरीर की अलग-अलग दिक्कतों में खाए जा सकते हैं. इस बारे में बता रही हैं डाइटीशियन सिमरन भासिन. सिमरन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
किस दिक्कत के लिए खाएं कौनसी चीज
हाई बल्ड शुगर - डाइटीशियन के अनुसार हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) से परेशान लोग मेथी के दानों का सेवन कर सकते हैं. मेथी के दानों को भिगोकर खाया जाता है और इन दानों को सब्जी बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
झड़ते बाल - अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं तो इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए आप चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं. चिया सीड्स बालों की कई दिक्कतों को दूर करने में अच्छा असर दिखाते हैं.
एसिडिटी - एसिडिटी को दूर करने के लिए अजवाइन (Ajwain) का सेवन किया जा सकता है. अजवाइन पेट की समस्याओं से निजात दिलाने में कारगर होती है. अजवाइन को उबालकर इसका पानी पिया जा सकता है या फिर भूनकर भी अजवाइन खा सकते हैं.
हाई इंफ्लेमेशन - शरीर में इंफ्लेमेशन हो गई है या छोटी-मोटी सूजन है तो उसके लिए कलौंजी के बीजों का सेवन किया जा सकता है. कलौंजी के बीज एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं.
कब्ज - सही तरह से मलत्याग ना कर पाने की परेशानी को कब्ज कहा जाता है. अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो अलसी के बीजों (Flaxeseeds) का सेवन कर सकते हैं. अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं और कब्ज से राहत दिलाने में अच्छा असर दिखाते हैं.
फर्टिलिटी इशूज - डाइटीशियन के अनुसार जिन लोगों को फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतें आती हैं उनके लिए कद्दू के बीज फायदेमंद साबित हो सकते हैं. कद्दू के बीज शरीर को पोषक तत्व, विटामिन और जरूरी खनिज देते हैं.
थायराइड इंबैलेंस - थायराइड से परेशान लोगों के लिए धनिया के दाने फायदेमंद हो सकते हैं. धनिया के दानों को खानपान की चीजों में डालने के अलावा इन दानों का पानी बनाकर पिया जा सकता है.
गर्मी से बचने के लिए - अगर आपको बहुत ज्यादा गर्मी लगती है तो आप बेजिल सीड्स का सेवन कर सकते हैं. बेजिल सीड्स ठंडे होते हैं और इसीलिए शरीर को ठंडक देने का काम करते हैं.
पीरियड्स ना होने पर - अगर आपने पीरियड्स मिस कर दिए हैं या आपको अनियमित पीरियड्स की दिक्कत से दोचार होना पड़ता है तो गाजर के बीज फायदेमंद होते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं