Year Ender 2024: आर्चीज फेम खुशी कपूर की गिनती उन एक्ट्रेसेस में की जाती है जो स्टाइल के मामले में कभी पीछे नहीं रहतीं. हाल ही में अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की शादी में भी दुल्हन से ज्यादा खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के लुक्स वायरल हो रहे हैं. इस बीते साल ना सिर्फ खुशी के ट्रेडिशनल और कैजुअल लुक्स चर्चा में रहे बल्कि खुशी के पार्टी लुक्स ने भी खूब वाहवाही लूटी. यहां खुशी के कुछ ऐसे ही ग्लैमरस आउटफिट्स और स्टाइलिश लुक्स का जिक्र किया जा रहा है जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी क्रिस्मस या न्यू ईयर की पार्टी में शिरकत कर सकती हैं.
Shalini Passi अपने बालों को नहीं करतीं कलर बल्कि आजमाती हैं यह घरेलू नुस्खा, आप भी कर सकते हैं ट्राई
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
साल 2024 के खुशी कपूर के पार्टी लुक्स | Party Looks Of Khushi Kapoor In 2024
बैचलरेट पार्टी में खुशी इस पिंक स्ट्रैपलेस बॉडीकोन ड्रेस को पहने नजर आई थीं. खुशी ने इस नी लेंथ ड्रेस के साथ सीमलेस हाई हील्स पहने हैं. एक्सेसरीज में खुशी ब्रेसलेट, नेकलेस और इयरिंग्स पहने नजर आ रही हैं. साथ ही स्मोकी आई और शिम्मरी मेकअप के साथ खुशी ने बालों को खुला रखा है.
अपने बर्थडे पर खुशी इस वाइट ड्रेस को पहने नजर आई थीं. नूडल स्ट्रैप वाली रफ्फल्ड डिजाइन की इस बॉडीकोन वाइट ड्रेस के साथ खुशी ने ब्रेसलेट्स, घड़ी, स्टैक नेकलेस और कानों में स्टड्स कैरी किए हैं. वहीं, अपने मेकअप को बर्थडे गर्ल ने बोल्ड (Bold Makeup) रखा है और ब्राउन लिप्स और हाइलाइटर के साथ लुक को कंप्लीट किया है.
खुशी की यह शिम्मरी ड्रेस भी पार्टी के लिए परफेक्ट है. खुशी ने इस प्लंजिंग डीप नेकलाइन और रच्ड डिटेलिंग वाली इस ड्रेस को दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए पहना था. मिडल पार्टीशन के साथ खुशी ने अपने बालों को वैवी रखा है, पेंडेंट पहना है, ब्रेसलेट्स और रिंग्स कैरी की हैं और मेकअप को सिंपल लेकिन शिम्मरी रखा है.
खुशी के वॉर्डरोब में कुछ हो ना हो लेकिन ब्लैक ड्रेसेस (Black Dresses) खूब मिल जाएंगी. बोट नेक वाली इस ब्लैक स्ट्रैपी ड्रेस के साथ खुशी ने हाई पोनी बनाई है. खुशी ने अपने मेकअप को लाइट रखा है. वहीं, एक्सेसरीज में पेंडेंट और ब्रेसलेट्स के साथ ही खुशी ने रिंग भी पहनी है. खुशी की इस ड्रेस का बॉटम फ्लेयर्ड और कोलम बॉडिस है जो उनके सिलुएट को और निखरा हुआ दिखा रहे हैं.
पावर गर्ल वाला खुशी का यह लुक भी इस साल के सबसे खास लुक्स में से एक है. इस को-ओर्ड सेट में खुशी ने क्रॉप ब्लेजर पहन है जिसका पफ्ड-अप शोल्डर है, नेकलाइन क्लोज है और फुल स्लीव्स हैं, साथ ही पूरे ब्लेजर पर ब्लैक आउटलाइन हो रखी है. इस को-ओर्ड के बॉटम में फिट्टेड शॉर्ट्स हैं. इस पूरे आउटफिट (Outfit) पर मैटेलिक बटन लगे हैं. इस बॉसी लुक को खुशी ने बोल्ड मेकअप के साथ कंप्लीट किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं