विज्ञापन

सर्दियों में घर में क्यों आने लगती हैं ज्यादा चींटियां? जानें इन्हें दूर रखने के रामबाण तरीके और किन गलतियों से बचें

सर्दियों में चींटियां गर्माहट, भोजन और पानी की तलाश में घरों में आने लगती हैं. किचन की सफाई, खाने की चीजों को एयरटाइट डिब्बों में रखना और दीवारों की दरारें बंद करना इनकी आवाजाही कम करने में मददगार हो सकता है.

सर्दियों में घर में क्यों आने लगती हैं ज्यादा चींटियां? जानें इन्हें दूर रखने के रामबाण तरीके और किन गलतियों से बचें
चींटियों को घर से कैसे दूर रखें
ndtv

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घर में चींटियों की आवाजाही बढ़ने लगती है. कई बार किचन की स्लैब, खाने के डिब्बों, फर्श और दीवारों पर चींटियां नजर आने लगती हैं. हैरानी की बात यह है कि घर की साफ-सफाई के बावजूद इनसे छुटकारा पाना आसान नहीं होता. दरअसल, तापमान गिरने के साथ चींटियां गर्माहट, भोजन, पानी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों का रुख कर सकती हैं. ऐसे में अगर आपके घर में भी चींटियां दिखाई दे रही हैं तो आइए जानते हैं इनके आने की वजह और इन्हें दूर रखने के आसान तरीके.

सर्दियों में घर के अंदर क्यों आने लगती हैं चींटियां? (Ants in House in Winter)

गर्म जगह की तलाश: बाहर ठंड बढ़ने पर चींटियां दीवारों की दरारों, पाइपों के आसपास और फ्रिज या दूसरे उपकरणों के पीछे सुरक्षित जगह तलाश सकती हैं.

खाने की तलाश: किचन में गिरे चीनी, बिस्कुट, फल और खाने के छोटे टुकड़े चींटियों को आकर्षित करते हैं. भोजन की तलाश में ये एक-दूसरे के पीछे घर के अंदर तक आ जाती हैं.

पानी और नमी: चींटियों को पानी की भी जरूरत होती है. इसलिए सिंक, बाथरूम और पानी के रिसाव वाली जगहों पर इनकी मौजूदगी बढ़ सकती है.

छोटी दरारें: खिड़कियों, दरवाजों और फर्श के किनारों में मौजूद छोटे छेद इनके घर में आने का रास्ता बन सकते हैं.

चींटियों को घर से दूर रखने के लिए क्या करें (How to Keep Ants Away from Home)

बता दें कि इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर चींटियों को दूर रखने के लिए कपूर, सफेद सिरका और कुछ दूसरी चीजों से स्प्रे बनाने का तरीका शेयर किया है. हालांकि, इस घरेलू नुस्खे के असर को लेकर पुख्ता वैज्ञानिक प्रमााण उपलब्ध नहीं हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इन चीजों से बनाएं स्प्रे (How to make a spray to repel ants)

चींटियों को भगाने के लिए अगर आपको घर पर स्प्रे बनाना है तो सबसे पहले 2 से 3 कपूर की टिक्की, सफेद सिरका, बोरिक एसिड पाउडर और एंटीसेप्टिक लिक्विड आदि साामान ले लें. इन्हीं सब सामान से आप घर पर स्प्रे तैयार कर सकेंगे.

कैसे करें इस्तेमाल? (How to Get Rid of Ants)

चींटियों को भगाने के लिए कपूर को कूटकर पाउडर बनाने और पानी में मिलाकर स्प्रे तैयार करने का तरीका बताया गया है. लेकिन ध्यान रखें कि बोरिक एसिड जहरीला हो सकता है. इसे पानी, सिरका, कपूर और एंटीसेप्टिक के साथ मिलाकर घरेलू स्प्रे बनाना सुरक्षित या प्रमाणित तरीका नहीं है. खाासकर बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से इसे दूर रखें.

Latest and Breaking News on NDTV

चींटियों से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके (Ways to get rid of ants in the house)

बता दें कि सबसे पहले चीनी, आटा और दूसरी खाने की चीजों को एयरटाइट डिब्बों में रखें. किचन की स्लैब और फर्श पर गिरे खाने के टुकड़ों को तुरंत साफ करें. सिंक और पाइप के आसपाास पानी जमा न होने दें.  खिड़कियों, दरवाजों और दीवारों की दरारों को सील कर दें. इस तरह साफ-सफाई और घर में आने वाले रास्तों को बंद करके चींटियों की आवाजाही कम की जा सकती है. अगर इन उपायों के बाद भी चींटियां लगाातार दिखाई दें तो पेशेवर पेस्ट कंट्रोल की मदद लें.

ये भी पढ़ें- कांच के बर्तनों की चमक लौटाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

ये भी पढ़ें- DIY Lip Balm: केमिकल वाला छोड़िए, घर पर बनाएं नारियल तेल का होममेड लिप बाम, फटेंगे नहीं होंठ, मुलायम होगी त्वचा

ये भी पढ़ें- पीले-गंदे तकिये को कैसे साफ करें? जानिए बिना वॉशिंग मशीन के तकिए को साफ करने का आसान तरीका

ये भी पढ़ें- कुकर की सीटी से पानी क्यों निकल रहा है? जानिए कुकर की सीटी खराब हो जाए तो क्या करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ants In House, Ants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com