Kukar Se Pani Kyon Nikalta Hai: प्रेशर कुकर भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है. दाल, चावल और कई चीजें पकाने के लिए लगभग हर घर में इसका इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई बार कुकर की सीटी या ढक्कन के किनारों से पानी और भाप बाहर निकलने लगती है. इससे न केवल खाना पकाने में परेशानी होती है, बल्कि गैस स्टोव और आसपास की जगह भी गंदी हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कुकर से पानी क्यों निकलता है और ये भी जानेंगे कि कुकर की सीटी खराब हो जाए तो क्या करें.
क्यों निकलता है कुकर से पानी?
कुकर से पानी निकलने का सबसे आम कारण उसकी रबर गैसकेट का ढीला या सूख जाना होता है. समय के साथ रबर अपनी पकड़ खो देती है, जिससे ढक्कन पूरी तरह सील नहीं हो पाता और पानी-भाप बाहर आने लगते हैं.
तुरंत क्या करें?
अगर खाना बनाते समय कुकर से ज्यादा पानी बाहर आ रहा हो, तो सबसे पहले उसके आसपास एक कपड़ा रख दें. इससे पानी किचन में फैलने से बचेगा और गैस कम गंदे होंगे. हालांकि ये सिर्फ अस्थायी उपाय है.
यह भी पढ़ें: बिना साबुन और डिटर्जेंट के सिर्फ 1 टैबलेट से साफ करें जिद्दी मैले कपड़े, जानें वायरल नुस्खा
कुकर की रबर को ऐसे करें ठीक
कुकर को ठंडा होने दें और ढक्कन खोल लें.
रबर गैसकेट को निकालकर अच्छी तरह साफ करें.
ढक्कन और रबर पर जमी गंदगी भी साफ कर लें.
अब एक चम्मच खाने का तेल लें.
रबर गैसकेट पर तेल की हल्की परत उंगलियों की मदद से लगा दें.
रबर को वापस उसकी जगह पर फिट कर दें.
तेल लगाने से रबर की सतह थोड़ी मुलायम हो जाती है और उसकी सीलिंग बेहतर होती है.
फिर करें चेक
रबर लगाने के बाद कुकर में पानी या दाल डालकर सामान्य तरीके से इस्तेमाल करें. अगर समस्या केवल रबर के सूखने की वजह से थी, तो काफी हद तक पानी का रिसाव बंद हो सकता है.

कब बदलनी चाहिए रबर?
अगर तेल लगाने और सफाई के बाद भी कुकर से लगातार पानी निकल रहा है, तो हो सकता है कि रबर घिस चुकी हो या कुकर के ढक्कन में कोई खराबी हो. ऐसे में नई गैसकेट लगवाना ही बेहतर ऑप्शन है.
कुकर की सीटी खराब हो जाए तो क्या करें?
कुकर की सीटी खराब होने या न बजने पर सबसे पहले गैस बंद करें, प्रेशर को सही और सुरक्षित तरीके से निकलने दें. इसके अलावा सीटी या वेंट पाइप की सफाई और जांच करें. सीटी जाम होने पर जबरदस्ती न खोलें और न ही कुकर को हिलाएं, क्योंकि अंदर ज्यादा प्रेशर से खतरा हो सकता है. इसके बाद कुकर की सीटी को देखें और उसके छेद और ढक्कन की वेंट ट्यूब में जमी मैल या दाल-चावल के कण साफ करें.
सीटी की पिन और रिंग
अगर सीटी ढीली है या अपने आप गिरती है, तो उसकी साइड पिन और रिंग को अच्छे से चेक करें. घिसी पिन या ढीले छल्ले को सही आकार के हिस्से से बदलें. ध्यान रहे कि आप ज्यादा मोटी या गलत पिन न लगाएं, वरना सीटी जाम हो सकती है.
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक केतली कैसे साफ करें? क्या इलेक्ट्रिक केतली को धोया जा सकता है, जानिए यहां
यह भी पढ़ें: चाय पत्ती से चांदी कैसे साफ करें? चांदी की पायल कैसे साफ करें घरेलू उपाय, जानिए यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं