Takiye ko Kaise Saaf Karen: घर में इस्तेमाल होने वाले तकिए समय के साथ धूल, पसीना, तेल और गंदगी की वजह से पीले या काले पड़ने लगते हैं. ऐसे गंदे तकियों का इस्तेमाल न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि इनमें बैक्टीरिया और जर्म्स भी पनपने लगते हैं. साथ ही इन्हें रोजाना साफ करना भी काफी मुश्किल लगता है. इसके अलावा कभी-कभी वॉशिंग मशीन में भी तकिया आसानी से साफ नहीं हो पाता है. ऐसे में अगर आप भी तकिए को साफ करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर पीले-गंदे तकिए को साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. इस ट्रिक की मदद से आप बिना वॉशिंग मशीन के तकिया साफ कर सकते हैं. इसकी जानकारी यूट्यूब पर @SwatiAryaLife नाम के चैनल से दी गई है.
तकिया साफ करने के लिए जरूरी चीजें
- बड़ा टब
- पानी
- 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर
- 2 चम्मच एक्टिव व्हील या कोई डिटर्जेंट
- 1 पैकेट ईनो
- 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा
- सॉफ्ट ब्रश
यह भी पढ़ें: बिना साबुन और डिटर्जेंट के सिर्फ 1 टैबलेट से साफ करें जिद्दी मैले कपड़े, जानें वायरल नुस्खा
ऐसे करें तकिए की सफाई
तकिए को साफ करने के लिए पहले एक क्लीनिंग लीक्विड तैयार करें. इसके लिए सबसे पहले एक बड़े टब में पानी भर लें. फिर इसमें डिटर्जेंट डालकर अच्छी तरह घोल लें ताकि झाग बन जाए. इसके बाद एक पैकेट ईनो डालें. अगर ईनो उपलब्ध न हो तो आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके बाद अब गंदे तकिए को इस घोल में पूरी तरह डुबो दें. हाथों से हल्के-हल्के रगड़ते हुए 5 से 7 मिनट तक साफ करें, खासकर उन हिस्सों को जहां ज्यादा पीलापन या दाग दिखाई दे रहे हों.
शुरुआत में सफाई के बाद तकिए को 15 से 20 मिनट तक उसी पानी में छोड़ दें. इससे जमी हुई गंदगी फूलने लगती है और बाद में आसानी से निकल जाती है. भिगोने के बाद तकिए को फिर से 5 मिनट तक हाथों से साफ करें. इससे दाग और गंदगी तेजी से हटने लगती है.
अगर तकिए के किनारों या कोनों पर दाग बाकी रह गए हों तो सॉफ्ट ब्रश की मदद से हल्के हाथों से सफाई करें. हार्ड ब्रश का इस्तेमाल करने से तकिए का कपड़ा खराब हो सकता है.
आखिर में साफ करने के बाद तकिए को धीरे-धीरे दबाकर उसमें मौजूद डिटर्जेंट और गंदा पानी निकालें. ध्यान रखें कि तकिए को मोड़कर या जोर से मरोड़कर निचोड़ने से उसके अंदर का फाइबर एक जगह इकट्ठा हो सकता है. फिर तकिए को 2-3 बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि डिटर्जेंट पूरी तरह निकल जाए.
धोने के बाद तकिए को खुली धूप में अच्छी तरह सुखा लें. अगर धूप अच्छी है तो ये 2 से 3 घंटे में सूख जाएगा है. सूखने के बाद तकिया पहले की तुलना में ज्यादा साफ और फ्रेश नजर आएगा.
यह भी पढ़ें: कुकर की सीटी से पानी क्यों निकल रहा है? जानिए कुकर की सीटी खराब हो जाए तो क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं