जब आप किसी नए व्यक्ति को जानना शुरू करते हैं या फिर उससे रिलेशनशिप होने की उम्मीद रखते हैं तो पुराने रिश्तों का जिक्र होना काफी ज्यादा नेचुरल है. सामने वाला व्यक्ति आपको बता सकता है कि उसका पिछला रिश्ता क्यों खत्म हुआ, उसने उससे क्या सीखा या अपने एक्स पार्टनर के साथ उसे किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हालांकि, किसी एक्स के बारे में बात करना कोई गलत बात या रेड फ्लैग नहीं है. असली बात ये है कि वो अपने पुराने रिश्ते के बारे में किस तरह बात करता है और उसकी बातें उसकी सोच के बारे में क्या बताती हैं. ऐसे में कुछ बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं…
1. क्या एक्स की कर रहा है बेज्जती
किसी व्यक्ति को अपने पुराने रिश्ते की अच्छी यादें होना जरूरी नहीं है, लेकिन उसके बारे में सही और पूरे सम्मान के साथ बात करना काफी जरूरी है. हो सकता है कि उसे अपने पिछले रिश्ते में दुख या बुरा व्यवहार झेलना पड़ा हो. फिर भी अगर वो बार-बार अपने एक्स का मजाक उड़ाता है, उसकी पर्सनल लोगों के सामने बताता है, बेज्जती करता है या उसके लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता है, तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि वो मुश्किल भावनाओं को कैसे संभालता है.
यह भी पढ़ें: पुरानी चीजें नहीं फेंकते हैं आप? तो जानिए कैसे होते हैं ऐसे लोग और क्यों करते हैं ऐसा
2. एक्स को हर चीज के लिए ब्लेम करना
रिश्तों का टूटना अक्सर किसी एक वजह से नहीं होता और कई बार किसी एक व्यक्ति के साथ असल में गलत व्यवहार भी हुआ हो सकता है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपनी हर रिलेशनशिप की समस्या के लिए केवल अपने एक्स को ही जिम्मेदार ठहराता है और अपनी किसी गलती को मानने से बचता है, तो ये एक जरूरी संकेत हो सकता है. इस बात पर ध्यान दें कि क्या वो अपने बिहेवियर और फैसलों पर भी सोच पाता है या नहीं. एक जिम्मदेार और समझदार व्यक्ति आमतौर पर रिश्ते में अपनी कमियों और गलतियों को भी एक्सेप्ट करता है, जबकि कुछ लोग खुद को हमेशा पूरी तरह सही और दूसरे को पूरी तरह गलत बताने की कोशिश करते हैं.
3. क्या सामने वाला आपकी तुलना अपने एक्स से करता है
कभी-कभी लोग अपने पुराने एक्सपीरिएंस की बात करते हुए अपने एक्स से तुलना कर बैठते हैं, लेकिन अगर कोई व्यक्ति बार-बार यह कहता रहे कि आप उसके एक्स से बेहतर हैं, आपके व्यवहार की तुलना अपने पुराने पार्टनर से करे या आपसे वैसा ही व्यवहार करने की उम्मीद रखे जैसा उसका एक्स करता था, तो इस पर ध्यान देना चाहिए. लगातार होने वाली ऐसी तुलना इस बात का संकेत हो सकती है कि सामने वाला व्यक्ति अब भी अपने पिछले रिश्ते से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाया है
यह भी पढ़ें: एक रिश्ता खत्म होने से पहले दूसरा तैयार... जानिए क्या है Monkey Branching डेटिंग ट्रेंड और कैसे करें पहचान
यह भी पढ़ें: AI से लिखे मैसेज भेज रहा है पार्टनर? जानिए क्या है Chatfishing ट्रेंड और कैसे करें डील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं