Monkey Branching Trend: डेटिंग की दुनिया में रोजाना नए-नए ट्रेंड सामने आते रहते हैं, जो रिश्तों को देखने और समझने का तरीका बदल रहे हैं. इन दिनों ऐसा ही एक ट्रेंड लोगों के बीच खूब चर्चा में बना हुआ है जिसका नाम है मंकी ब्रांचिंग (Monkey Branching). नाम पढ़कर आपको लगेगा कि इसका कनेक्शन बंदरों या पेड़ों से है. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा नहीं है. मंकी ब्रांचिंग एक ऐसा डेटिंग ट्रेंड है, जिसमें कोई व्यक्ति अपने मौजूदा रिलेशनशिप में रहते हुए ही किसी दूसरे व्यक्ति के साथ इमोशनल या रोमांटिक कनेक्शन बनाना शुरू कर देता है.
क्या होती है मंकी ब्रांचिंग?
कई बार रिश्ते की शुरुआत में महसूस होने वाला उत्साह और रोमांच समय के साथ कम हो जाता है. ऐसे में डेट नाइट्स पहले जैसी खास नहीं लगतीं और रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं. ऐसे में कुछ लोग अपने पार्टनर से खुलकर बात करने या रिश्ते को खत्म करने के बजाय किसी नए व्यक्ति के करीब आने लगते हैं. वे उस नए व्यक्ति से ज्यादा चैट करने लगते हैं, देर रात तक बातें करते हैं, अपने इमोशन्स शेयर करते हैं और कई बार हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग भी शुरु हो जाती है. हालांकि वे इस रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम देते हैं, लेकिन असल में वे इमोशनली किसी और की ओर आकर्षित हो रहे होते हैं. इसी व्यवहाार को मंकी ब्रांचिंग (Monkey Branching) माना जाता है.
यह भी पढ़ें: शादी का फैसला आपका है या परिवार का? जानिए जीवनसाथी चुनने के लिए कैसे बनाएं सही बैलेंस
कैसे पता लगाएं कि आपका पार्टनर मंकी ब्रांचिंग कर रहा है?
अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर पहले जैसे इमोशनली कनेक्ट नहीं है, आपसे दूरी बनाने लगा है या अपनी बातचीत छिपाने लगा है, तो ये Monkey Branching का संकेत हो सकता है. ऐसे में व्यक्ति अक्सर किसी नए इंसान पर ज्यादा समय और इमोशन्स खर्च करने लगता है, जबकि मौजूदा रिश्ते में उसकी दिलचस्पी कम होने लगती है. आप इन संकेतों से पहचान सकते हैं कि कहीं आपका पार्टनर मंकी ब्रांचिंग तो नहीं कर रहा.
- पार्टनर का अचानक इमोशनली से दूर हो जाना.
- फोन, चैट या सोशल मीडिया को छिपाना.
- किसी नए व्यक्ति के साथ ज्यादा समय बिताना या लगातार बातचीत करना.
- आपके साथ कम बातचीत करना लेकिन किसी और के साथ इमोशनल कनेक्शन बढ़ाना.
यह भी पढ़ें: क्या आपका पार्टनर स्वार्थी है? इन 3 आदतों से करें पहचान और ऐसे करें डील
यह भी पढ़ें: सिर्फ I Love You कहने से नहीं चलेगा काम... रिश्ते में भरोसा दिलाना भी है बहुत जरूरी, जानिए 4 कारण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं