विज्ञापन

पुरानी चीजें नहीं फेंकते हैं आप? तो जान‍िए कैसे होते हैं ऐसे लोग और क्‍यों करते हैं ऐसा

क्‍या आप भी पुरानी चीजों को सालो साल तक सहेज कर रखे रहते हैं और आपका मन उनको फेंकने का नहीं करता है, तो जान‍िए कैसे होते हैं ऐसे लोग और क्‍यों करते हैं ऐसा.

पुरानी चीजें नहीं फेंकते हैं आप? तो जान‍िए कैसे होते हैं ऐसे लोग और क्‍यों करते हैं ऐसा
पुरानी चीजें संभालकर रखने वाले लोग कैसे होते हैं.
Photo Credit: NDTV

क्या आप भी पुरानी चीजों को आसानी से फेंक नहीं पाते हैं? कोई पुरानी चिट्ठी, कॉपी-किताब, बचपन के खिलौने, पुरानी तस्वीर या फिर कोई ऐसा सामान या तोहफा जिसका अब कोई इस्तेमाल भी ना हो, फिर भी आपने उसे अब तक फेंका नहीं है. पुरानी चीजों को संभाले रखना सिर्फ एक आदत नहीं है. साइकोलॉजी कहती है कि चीजों के साथ लोगों की कई यादें, भावनाएं या कोई खास कहानी जुड़ी हुई होती है. लेकिन केवल इस एक आदत से किसी भी इंसान के स्वभाव के बारे में पूरी तरह से नहीं जाना जा सकता. 

चीजों से पुरानी यादें होती हैं ताजा 

कई पुरानी फोटो, चिट्ठी या खिलौना देखते ही उससे जुड़ी कोई पूरी घटना याद आती है. इसी वजह से ऐसी चीजें आपके लिए  सिर्फ एक सामान नहीं, बल्कि उन बीते हुए लमहों को फिर से जीने का एक ज़रिया होती हैं. साइकोलॉजिस्ट का कहना है कि ऐसी पुरानी चीजों को संभाले रखने वाले लोग ज्यादातर बीते हुए समय को महत्व देते हैं. उदाहरण के लिए अगर आपके किसी आपने ने आपको तोहफे में घड़ी दी हो, तो हो सकता है उसके खराब होने पर भी आपका मन उसे फेंकने को ना करे. इसकी वजह उस घड़ी या इंसान से जुड़ी आपकी याद होती हैं. रिसर्च की माने तो ये चीजें पुराने लमहों की दोबारा याद दिलाती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बीते समय का लगाव

आपने ये महसूस किया होगा कि कोई पुराना गाना सुनते ही अचानक बचपन की या पुराने दिनों की याद आने लगती है, वैसे ही पुरानी चीजें भी बीते पलों की याद दिलाती हैं. इसी वजह से ऐसी चीजों को आप अपने पास रखना पसंद करते हैं. कुछ चीजों के साथ हमारा लगाव काफी ज्यादा  होता है. खासकर तब, जब वो किसी रिश्ते या सफलता से जुड़ी हो. जैसे पहली नौकरी का आईडी कार्ड, बचपन की किताब, माता-पिता की चिट्ठी या किसी करीबी का दिया हुआ तोहफा.. किसी दूसरे व्यक्ति को ये चीजें बेकार लग सकती हैं, लेकिन जिसके पास ये हैं, उसके लिए इनकी अहमियत काफी ज्यादा होती है.

ये लोग बहुत इमोशनल होते हैं

सिर्फ ये एक आदत देखकर किसी भी व्यक्ति को इमोशनल, इंट्रोवर्ट या किसी खास personality type का नहीं बताया जा सकता. हर व्यक्ति की सामान बचाकर रखने की अपनी अलग वजह हो सकती है. किसी के लिए वह पुरानी याद होगी, किसी के लिए कोई निशानी और किसी के लिए आगे काम आने वाली चीज होगी. घर में पुरानी चीजें संभालकर रखना आम बात है.

लेकिन हां, अगर आपको सामान फेंकने में ज्यादा परेशानी हो और आपने घर में जरूरत से ज्यादा चीजें जमा कर ली है, जिससे रोजमर्रा के काम करने की आपकी जगह पर असर पड़ने लगे. तो मनोविज्ञान के अनुसार यह hoarding disorder भी हो सकता है. लेकिन आपको यह समस्या है कि नहीं, यह सिर्फ इस एक आदत से नहीं पता किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- गुड़हल के फूलों से बालों के लिए कंडीशनर कैसे बनाएं? इसे लगाने से शाइनी और सिल्की हो जाएंगे रूखे-उलझे बाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com