चेहरे की खूबसूरती में मुस्कान का भी बड़ा योगदान होता है लेकिन अगर दांत पीले नजर आने लगें तो कई बार लोग खुलकर हंसने से भी कतराते हैं. रोजाना ब्रश करने के बावजूद चाय-कॉफी के दाग और दांतों पर जमा गंदगी आसानी से नहीं जाती. ऐसे में सोशल मीडिया पर दांतों की सफाई का एक घरेलू नुस्खा वायरल हो रहा है. इसमें संतरे के सूखे छिलके का पाउडर और नारियल तेल इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. वीडियो में बताया गया है कि सात दिनों तक इस तरीके को अपनाने से दांतों का पीलापन कम हो सकता है. लेकिन क्या यह तरीका वाकई असरदार है और क्या इससे दांतों को नुकसान भी पहुंच सकता है. आइए जानते हैं.
संतरे के छिलके और नारियल तेल से कैसे बनाएं पेस्ट
Healthy Hamesha नाम के यूट्यूब चैनल पर डॉक्टर सलीम ने दांतों की सफाई के लिए यह घरेलू नुस्खा बताया है. इसके लिए आपको एक छोटा चम्मच संतरे के सूखे छिलके का पाउडर और एक छोटा चम्मच नारियल तेल लेना है. उन्होंने कहा कि दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. वीडियो में सलाह दी गई है कि इस पेस्ट को उंगली पर लेकर दांतों पर करीब एक मिनट तक हल्के हाथों से लगाएं. इसके बाद अच्छी तरह कुल्ला कर लें. हालांकि, इस नुस्खे से सात दिनों में दांत सफेद होने का दावाा वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है.
दांत पीले होने की क्या हैं वजहें?
दांतों का रंग पीला होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इनमें चाय-कॉफी का अधिक सेवन, तंबाकू, दांतों पर प्लाक और उम्र के साथ इनेमल का पतलाा होना शामिल है. इनेमल के नीचे मौजूद डेंटिन की परत प्राकृतिक रूप से पीली होती है. इनेमल पतला होने पर दांत ज्यादा पीले दिखाई दे सकते हैं.
दांतों को साफ रखने के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स
दांतों को साफ रखने के लिए सबसे पहले दिन में दो बार सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश और फ्लोराइड टूथपेस्ट से करीब दो मिनट तक ब्रश करें. मसूड़ों के पास भी हल्के हाथों से सफाई करें. फिर इसके बाद, चाय और कॉफी पीने के बाद सादे पाानी से कुल्ला करने से दाग बनने की संभावना कम करने में मदद मिल सकती है. साथ ही, खट्टी चीजों के बाद तुरंत ब्रश न करें. नींबू, कोल्ड ड्रिंक या दूसरी एसिडिक चीजें लेने के तुरंत बाद ब्रश करने से बचें. करीब 30 मिनट इंतजार करना बेहतर है.
इन बातों का रखें ध्यान
बता दें कि संतरे के छिलके में एसिडिक तत्व हो सकते हैं. इसलिए इसे दांतों पर रगड़ना इनेमल या संवेदनशील दांतों के लिए नुकसाानदायक हो सकता है. वहीं, नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करने को भी दांत सफेद करने का प्रमाणित विकल्प नहीं माना जााता. अगर दांतों पर लगातार पीलापन या जिद्दी दाग हैं तो डेंटिस्ट से सलाह लें. दांतों की सफाई के लिए घरेलू नुस्खों के बजाय प्रमाणित ओरल केयर तरीकों को प्राथमिकता दें.
ये भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक केतली कैसे साफ करें? क्या इलेक्ट्रिक केतली को धोया जा सकता है, जानिए यहां
ये भी पढ़ें- माला लूका से लेकर गेंदे तक... मच्छर भगाने के लिए घर में लगाएं ये 5 पौधे, आस-पास भी नहीं फटकेंगे कीड़े
ये भी पढ़ें- Cleaning Hacks: बिना ब्रश और बिना हाथ लगाए टॉयलेट को रखें साफ, अपनाएं ये आसान ट्रिक, बदबू से भी मिलेगा छुटकारा
ये भी पढ़ें- Happy Guru Nanak Jayanti 2026: गुरु नानक जयंती आज, इन खास मैसेज के साथ दें अपनों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं