विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2016

कोलकाता में 500 और 1000 रुपये के कटे-फटे नोटों से भरी दो बोरियां मिलीं

कोलकाता में 500 और 1000 रुपये के कटे-फटे नोटों से भरी दो बोरियां मिलीं
स्थानीय लोगों को कूड़े के ढेर में एक टंकी में कटे-फटे नोटों से भरी दो बोरियां नजर आईं
  • जादवपुर थानाक्षेत्र के गोल्फ क्लब रोड की घटना
  • कूड़े के ढेर में एक टंकी में कटे-फटे नोटों से भरी दो बोरियां मिलीं
  • पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: पुराने बड़े नोटों का चलन बंद करने के बाद कोलकाता के दक्षिण हिस्से के गोल्फ ग्रीन इलाके में 500 और 1000 रुपये के कटे-फटे नोटों से भरीं दो बोरियां मिली हैं.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जादवपुर थानाक्षेत्र में गोल्फ क्लब रोड पर स्थानीय लोगों को कूड़े के ढेर में एक टंकी में 500 और 1000 रुपये के कटे-फटे नोटों से भरी दो बोरियां नजर आईं. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने बोरियों को अपने कब्जे में ले लिया.

उन्होंने कहा, 'हम इन नोटों का परीक्षण कर रहे हैं और यह पता करने का प्रयास कर रहे हैं कि ये नोट कहां से आए. आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोटबंदी, कोलकाता, 500 नोट, 1000 नोट, बोरियों में नोट, करेंसी बैन, Currency Ban, Kolkata, 500 Note, 1000 Note, Currency Notes In Sacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com