राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (फाइल फोटो)
कोलकाता:
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार 22 अगस्त को तीन दिवसीय यात्रा पर कोलकाता पहुंचेंगे और इस दौरान वह कोलकाता और मुर्शीदाबाद में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
राज्य सचिवालय के अधिकारियों ने शनिवार को कहा, 'राष्ट्रपति अपनी यात्रा के पहले दिन सीआईआई के विशेष पूर्ण अधिवेशन में शिरकत करेंगे.' शाम में, वह होम्योपैथी के 150 साल पूरे होने पर डॉ. प्रशांत बनर्जी होम्योपैथिक रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
23 अगस्त को राष्ट्रपति राजभवन में आकाशवाणी (एआईआर) की मोइत्री सेवा का शुभारंभ करेंगे. इसी के साथ ही बंगीय साहित्य परिषद् और भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित दो अन्य कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे.
24 अगस्त को वह एक मेगा फूड पार्क का उद्घाटन करने के लिए मुर्शीदाबाद जाएंगे और वहां मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कोलकाता, मुर्शीदाबाद, बंगाल यात्रा, President, Bengal, Three-day Visit To Bengal, Kolkata